खोज

2021.02.01 मानव बंधुत्व सम्बन्धी अंतरराष्ट्रीय दिवस का लोगो 2021.02.01 मानव बंधुत्व सम्बन्धी अंतरराष्ट्रीय दिवस का लोगो 

मानव बंधुत्व अंतरराष्ट्रीय दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

मानव बंधुत्व सम्बन्धी दूसरे अंतरराष्ट्रीय दिवस पर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर उन सब लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया जिन्होंने भाईचारे की राह पर चलने और इसे आगे बढ़ाने के प्रयास में उनका सहयोग किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार 4 फरवरी 2022 (रेई) : मानव बंधुत्व सम्बन्धी दूसरे अंतरराष्ट्रीय दिवस पर सन्त पापा फ्राँसिस ने, शुक्रवार को, ट्वीट कर उन सब लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने एक अधिक भाईचारे की दुनिया के निर्माण में सहयोग किया है।

संत पापा ने ट्वीट संदेश में लिखाः

1ला ट्वीट : “बंधुत्व का मार्ग लंबा और चुनौतीपूर्ण है, फिर भी यह मानवता के लिए मोक्ष का लंगर है। आइए, हम अंधकार के समय और बंधुत्व के साथ संघर्ष की मानसिकता का मुकाबला करें।” #मानव बंधुत्व दिवस

2रा ट्वीट: “मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूँ जो इस विश्वास में कार्य करते हैं कि हम सद्भाव और शांति से रह सकते हैं, एक अधिक भाईचारे की दुनिया की आवश्यकता के प्रति सचेत हैं, क्योंकि हम सभी ईश्वर की सृष्टि हैं: हम सब भाई बहन हैं।”#मानव बंधुत्व दिवस

विदित हो कि संत पापा फ्राँसिस एवं अल अज़हर के ग्रैन्ड इमाम द्वारा मानव बंधुत्व सम्बन्धी दस्तावेज़ को प्रकाशित किये जाने के उपरान्त 21 दिसम्बर 2020 को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर 04 फरवरी को मानव बंधुत्व सम्बन्धी अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 February 2022, 14:53