खोज

ईश सेवक कार्डिनल एडोआर्डो फ्रांसेस्को पिरोनियो ईश सेवक कार्डिनल एडोआर्डो फ्रांसेस्को पिरोनियो  

संत पापा ने संत घोषणा प्रकरण में नये आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया

संत पापा फ्राँसिस ने 1 चमत्कार और 4 वीर गुणों को मान्यता देते हुए पांच आज्ञाप्तियों का अनुमोदन किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 19 फरवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार को परमाध्यक्षीय संतों प्रकरण परिषद के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो से मुलाकात की और उन्हें 5 आज्ञाप्तियों को प्रख्यापित करने के लिए अधिकृत किया।

धन्य मारिया कोस्टानज़ा पनास

 उनकी मध्यस्ता से एक चमत्कार को मान्यता मिलने पर धन्य मारिया कोस्टानज़ा पनास (1896-1963) संत घोषणा की राह पर हैं। धन्य पानास मध्य इटली में फैब्रियानो मठ की एक कैपुचिन धर्मबहन थी, उनकी धन्यता प्रक्रिया 1983 में शुरू की गई थी।

संत पापा फ्राँसिस ने ईश सेवक एवं ईश सेविका घोषणा के लिये प्रस्तावित  चार आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया है।

ईश सेवक कार्डिनल एडोआर्डो फ्रांसेस्को पिरोनियो के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है।

उनका का जन्म 3 दिसंबर 1920 को अर्जेंटीना, न्यूवे डी जूलियो में इतालवी प्रवासियों के एक परिवार में हुआ और 5 फरवरी 1998 को रोम में उनकी मृत्यु हो गई।  वे काथलिक कलीसिया के विश्व युवा दिवस के संस्थापक स्तंभों में से एक माने जाते हैं। कार्डिनल पिरोनियो को संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने 1984 में परमधर्मपीठीय धर्माध्यक्षीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था।  संत पापा के साथ, कार्डिनल पिरोनियो प्रथम विश्व युवा दिवस के प्रोमोटर बन गए। उन्होंने अगले दशक के दौरान सात अतिरिक्त धर्मसभाओं में सेवा की। कार्डिनल-डीकन के रूप में सेवा करने के दस वर्षों के बाद पारंपरिक रूप से, उन्होंने कार्डिनल-पुरोहित बनने का विकल्प लिया। वे 1996 में लोकधर्मियों के लिए बने परमधर्मपीठीय परिषद के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए। अपनी सेवा के वर्षों के दौरान,  कार्डिनल पिरोनियो ने 1992 में डोमिनिकन गणराज्य में लैटिन अमेरिकी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के चौथे सामान्य सम्मेलन में भाग लिया और 1992 में इक्वाडोर में 5 वीं राष्ट्रीय मरियम कांग्रेस के लिए संत पापा के विशेष दूत के रूप में नियुक्त किया गया थे।

ईश सेवक इमाकोलातो जुसेप्पे दी येसु के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है।

उनका का जन्म 15 अगस्त 1922 को कैम्पोबासो में हुआ और 1989 को मृत्यु हुई। वे ऑर्डर ऑफ डिस्काल्ड कार्मेलाइट्स के सदस्य थे।

ईश सेविका बेनिग्ना विटिमा दी येसु के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है।

उनका का जन्म 16 अगस्त, 1907 को ब्राजील के डायमेंटिना में हुआ था और 1981 को मृत्यु हुई। वे दयालु माता मरियम की धर्मबहनों के धर्मसंघ की सदस्य थी।

ईश सेविका जोवान्ना मेन्डेज़ रोमेरो (जुएनिता) के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है।

उनका का जन्म 9 जनवरी 1937 को स्पेन के विलनुएवा डी कॉर्डोबा में हआ और 1990 मृत्यु हुई। वे येसु के पवित्र हृदय की धर्मबहनों के धर्मसमाज की सदस्य थी।

 

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 February 2022, 14:54