खोज

लूर्द की माता मरियम लूर्द की माता मरियम  

लूर्द का माँ मरिया हमारे दिलों को मुलाकात हेतु खोल दे, संत पापा

संत पापा फ्राँसिस अर्जेंटीना में काथलिकों को एक वीडियो संदेश भेजा, जो मेंडोज़ा प्रांत के एल चालाओ में लूर्द की माता मरियम को समर्पित एक तीर्थालय में समारोह मना रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 11 फरवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : 11 फरवरी बर्नादेत सोबिरस को माता मरियम के प्रथम दर्शन की सालगिरह है। 30 साल पहले, संत जॉन पॉल द्वितीय ने बीमारों की दुर्दशा को उजागर करने और स्वास्थ्य संस्थान जो उनकी देखभाल करते हैं, नागर समाज और सभी विश्वासियों का ध्यान उन लोगों की ओर आकर्षित करने के लिए लूर्द की माता मरियम के पर्व के दिन बीमारों के विश्व दिवस की स्थापना की थी।

इस दिन संत पापा फ्राँसिस ने ब्यूनस आयर्स में लूर्द की माता मरियम को समर्पित तीर्थस्थल पर एकत्रित तीर्थयात्रियों के साथ प्रार्थना में शामिल होते हुए एक वीडियो संदेश भेजा।

एक समुदाय जो आगे बढ़ता है

संत पापा ने कहा, “आप माता मरिया से बहुत बड़ी कृपा मांग रहे हैं, "माँ, हमें एक ऐसा समुदाय बनाने में मदद करें, जो सभी से मिलने के लिए बाहर निकले। एक ऐसा समुदाय बनाने के लिए हमारी मदद करें जो दूसरों का सामना करने के लिए खुद से बाहर निकले , क्योंकि "मुलाकात पारस्परिक होता है।"

संत पापा ने आगे कहा कि "मुलाकात दान देना नहीं है, यह एक साथ चलना है, एकांत और अलगाव से बाहर निकलकर, दूसरों के साथ, दोस्तों के साथ, परिवार के साथ, ईश्वर के लोगों के साथ, हम सब मिलकर एक साथ माता मरिया के सामने प्रार्थना कर रहे हैं।"

"इसीलिए हम माता मरिया से एक समुदाय बनाने में हमारी मदद करने हेतु अपील करते हैं।"

स्वार्थ का कीड़ा 

एक समुदाय बनाने में हमारी मदद करने के लिए माता मरिया से अपनी प्रार्थना दोहराते हुए,संत पापा कहते हैं, "मुलाकात का मतलब हमेशा दूसरों के लिए खुद को खोलना होता है; मुलाकात का विपरीत होता है अपने दिलों को बंद करना।"

संत पापा ने कहा, "माँ, हमें हमारे दिल खुला रखने में मदद करें, क्योंकि स्वार्थ एक ऐसा कीड़ा है जो हमारे दिल को खा जाता है।"

संत पापा फ्राँसिस ने तीर्थयात्रियों को आश्वस्त करते हुए अपने संदेश को समाप्त किया कि वे इस उत्सव में उनके साथ शामिल हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। संत पापा ने अपने लिए भी प्रार्थना की मांग करते हुए, उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, "येसु आपको बहुत आशीर्वाद दें, और धन्य माता मरिया आपका हाथ पकड़कर आपके साथ चले। पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 February 2022, 16:16