खोज

क्विटो में आसपास भयानक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र क्विटो में आसपास भयानक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र 

बाढ़ से तबाह इक्वाडोर के प्रति संत पापा की निकटता

संत पापा फ्राँसिस ने इक्वाडोर के लोगों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त की जो क्विटो के आसपास भयानक बाढ़ के परिणाम भुगत रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 9 फरवरी 2022 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने 31 जनवरी को क्विटो, इक्वाडोर में आई बाढ़ से 27 से अधिक लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों की शांति और उनके परिवारों की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

तार

संत पापा की ओर से वाटिकन राज्य सचिव, कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने क्विटो के महाधर्माध्यक्ष अल्फ्रेडो जोस एस्पिनोज़ा मत्तेउस को भेजे गए एक टेलीग्राम में क्विटो के लोगों के साथ संत पापा की निकटता का अवगत कराया।

संदेश में कहा गया कि, "संत पापा प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकर बहुत दुखी हुए, जो इस प्यारे राष्ट्र को प्रभावित कर रहा है और जिससे बहुत सारे लोग मारे गये और भौतिक क्षति हुई है। संत पापा मृतकों और पिरियजनें के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।"

प्रार्थना

संत पापा फ्राँसिस "प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वे मृतकों के रिश्तेदारों और उन सभी लोगों को सांत्वना दें जो इस दर्द और अनिश्चितता के समय में पीड़ित हैं। प्रभु उन सभी लोगों को शक्ति एवं समर्थन दे, जो लापता हैं और जो लोग लापता लोगों की तलाश में हैं तथा तबाह क्षेत्रों के पुनर्निर्माण की कठिन प्रक्रिया लगे हुए हैं।"

अंत में, संत पापा ने एल क्विनचे की समर्पित कुवांरी मरियम से प्रार्थना की ताकि "वे इस तबाही से प्रभावित इक्वाडोर के सभी लोगों के लिए अपने पुत्र येसु मसीह के सामने निवेदन कर सके।" संत पापा ने स्नेह के साथ, आध्यात्मिक निकटता के संकेत के रूप में अपना प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान किया।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 February 2022, 15:24