खोज

मानव तस्करी आर्थिक लाभ हेतु किया गया एक शर्मनाक घाव है, पोप

संत पापा फ्राँसिस ने महिलाओं के अपमान का विरोध किया तथा मानव तस्करी के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 7 फरवरी 2022 (रेई) ˸ देवदूत प्रार्थना के उपरांत उन्होंने विभिन्न घटनाओं की याद की तथा लोगों के प्रति अपना सामीप्य प्रकट किया। उन्होंने कहा, "आज नारी जननांग विकृति के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस है। करीब 3 मिलियन बालिकाएँ हर साल इस सर्जरी से गुजरती हैं, बहुधा ऐसी परिस्थिति में, जो उनके स्वस्थ के लिए खतरनाक होता है। दुर्भाग्य से यह परम्परा जो दुनिया के कई हिस्सों में फैल चुकी है, महिलाओं की गरिमा को अपमानित करती तथा उनकी शारीरिक पवित्रता को कमजोर करती है।"

संत जोसफिन बकिता का पर्व

संत पापा ने जानकारी दी कि अगले मंगलवार को संत जोसफिन बकिता का पर्व है, जब मानव तस्करी के खिलाफ चिंतन एवं विश्व प्रार्थना दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गहरा घाव है जिसको मानव व्यक्ति के सम्मान के बिना, शर्मनाक आर्थिक लाभ की खोज में किया गया है। कई लड़कियों को हम सड़कों पर देखते हैं जो स्वतंत्र नहीं होते, वे मानव तस्करों के शिकार हैं जो उन्हें काम करने भेजते और यदि वे पैसा नहीं लाते हैं तो उनकी पिटाई करते हैं। आज यह हमारे शहरों में भी हो रहा है। हम इसपर गहराई से विचार करें।   

संच पापा ने कहा, "मानवता की इस महामारी के सामने मैं अपना दुःख व्यक्त करता हूँ और उनके लिए जिम्मेदार लोगों से आग्रह करता हूँ कि वे इसका दृढ़पूर्वक सामना करें, जिससे कि शोषण एवं अपमान के कार्यों को दूर किया जा सके, जिनको खासकर, महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किया जाता है।"  

इटली में जीवन दिवस

उसके बाद संत पापा ने इटली में मनाये जानेवाले जीवन दिवस की याद की। उन्होंने कहा, "आज इटली में, जीवन दिवस मनाया जाता है जिसकी विषयवस्तु है, "हर जीवन की रक्षा हो"। यह अपील सभी के लिए किन्तु, खासकर, कमजोर, बुजूर्ग, बीमार और बच्चों जिन्हें जन्म लेने से रोक दिया जाता है, उनके लिए महत्वपूर्ण है।" संत पापा ने जीवन के लिए अपना समर्थन देते हुए कहा, "मैं इटली के धर्माध्यक्षों के साथ जीवन की संस्कृति को प्रोत्साहन देता हूँ...। हर जीवन की रक्षा, हमेशा की जानी चाहिए।"

दो अच्छी खबरें

उन्होंने कहा, "हम समाचार पत्रों में कई बुरी चीजों, घटनाओं एवं हत्याओं को देखने और सुनने के आदी हो गये हैं...। किन्तु आज मैं दो अच्छी चीजों का जिक्र करना चाहता हूँ। पहला, मोरोक्को में रेयान (पाँच साल का बच्चा) को बचाने के लिए सभी लोग एकजुट हो गये थे।" उन्होंने अपना सब कुछ दिया किन्तु दुर्भाग्य से उस बचाना संभव नहीं हो पाया। आज मैं इस उदाहरण को मेसेंजर में पढ़ रहा था...लोगों को उनके इस साक्ष्य के लिए धन्यवाद।

दूसरी घटना इटली में हुई जो समाचार पत्रों में नहीं मिलेगी। मोंतेफेर्रातो में 25 वर्षीय जॉन जो घाना का आप्रवासी है, यहाँ तक पहुँचने के लिए उसने वह सब कुछ सहा जो दूसरे आप्रवासी सहते हैं। उसने मोंतेफेर्रातो में रहकर, अपना भविष्य सुन्दर बनाने के लिए दाखरस उत्पादन एजेंसी में काम शुरू किया। इस बीच वह कैंसर की भंयकर बीमारी से ग्रसित हो गया और मरने की स्थिति में आ गया। तब उसे सच्चाई बतलायी गई और पूछा गया कि वह क्या चाहता है, तब उसने जवाब दिया कि वह मरने से पहले घर जाकर अपने पिता का आलिंगन करना चाहता है। तब उस गाँव के लोगों ने तुरन्त पैसा जमा किया और उसे एक साथी के साथ जहाज में घर भेज दिया ताकि वह अपने पिता की बाहों में प्राँण त्याग सके। यह दिखलाता है कि आज बहुत सारे बुरे समाचारों के बीच अच्छी खबरें भी हैं, अच्छी चीजें हैं, हमारे ही बगल में संत रहते हैं। संत पापा ने इन दोनों सुन्दर साक्ष्यों के लिए अपनी सराहना व्यक्त की।

तब संत पापा ने रोम एवं इटली तथा विभिन्न हिस्सों से आये तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।

और अंत में, उन्होंने अपने लिए प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित कीं।       

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 February 2022, 15:19