खोज

फादर मिखाएल लैपस्ले फादर मिखाएल लैपस्ले  

फादर मिखाएल लैपस्ले 2022 निवानो शांति पुरस्कार विजेता

निवानो शांति पुरस्कार समिति ने अंगलिकन मिशनरी पुरोहित तथा सामाजिक न्याय एवं रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता, फादर मिखाएल लैपस्ले को 2022 निवानो शांति पुरस्कार विजेता चुना है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 22 फरवरी 2022 (रेई) ˸ यह पुरस्कार उन लोगों एवं संगठनों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करता है जिन्होंने विश्व शांति हेतु अंतरधार्मिक सहयोग को महत्वपूर्ण योगदान दिया है।   

निवानो शांति पुरस्कार समिति ने सोमवार को एक बयान जारी कर लिखा कि "फादर लैपस्ले की आहिंसा, बहु-विश्वास शांति निर्माण के प्रयास और पुनर्स्थापनात्मक न्याय, वार्ता एवं मेल-मिलाप पर आधारित मजबूत करनेवाली गतिविधियों द्वारा दक्षिण अफ्रीका एवं विश्व के कई लोगों को चंगाई पाने में मदद दे रही हैं।  

फादर लैपस्ले जापान के टोकियो में 14 जून 2022 को प्रस्तुतिकरण समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे।

संत पापा ने मुलाकात

फादर लैपस्ले की कहानी जीवनदायी शांति, क्षमाशीलता एवं दूसरों को सेवा देने की है। उन्होंने 15 जून 2019 को संत पापा फ्राँसिस से व्यक्तिगत मुलाकात की थी और उस मुलाकात में उन्होंने संत पापा से चंगाई एवं मेल-मिलाप के अपने कार्यों एवं अनुभवों के बारे बातें की थी।  

निवानो शांति पुरस्कार समिति जो विश्व के विभिन्न हिस्सों से 9 धार्मिक गुरूओं से बनी है। उसने फादर के बारे कहा है कि "चंगाई एवं मेल-मिलाप के एक प्रभावशाली साक्षी के रूप में उन्होंने दोनो हाथों एवं एक आँख खो दी है किन्तु उनमें कड़वाहट नहीं आयी। उन्होंने न केवल अपने संघर्ष को जारी रखा बल्कि चंगाई एवं मेल-मिलाप के कार्य को शुरू किया। उनका कार्य हर प्रकार के विभाजन में चंगाई लाने पर ध्यान देता है। उन्होंने अन्याय को देखा एवं उसके लिए संघर्ष किया। उन्होंने क्षति को देखा एवं उसे ठीक करने के लिए आगे बढ़ें।"   

निवानो शांति पुरस्कार समिति के वाटिकन के सदस्य

समग्र मानव विकास हेतु गठित परमधर्मपीठीय परिषद की उपसचिव फ्लामिनिया जोवनेल्ली वाटिकन से निवानो शांति पुरस्कार समिति की सदस्य हैं। उन्होंने लिखा है कि फादर लैपस्ले ने रंगभेदी नीति से संघर्ष किया है जो नस्लीय या जातीय भेदभाव जैसी घृणित और दर्दनाक घटना के सबसे मर्मभेदी रूपों में से एक है। इस कार्य को करते हुए उन्होंने दक्षिणी अफ्रीका के सभी धर्मों के बीच बहुत अधिक सम्मान हासिल किया है। यह प्रतिबद्धता... उसके जीवन का एक गंभीर प्रयास था ... जिसने उन्हें  गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने दोनों हाथ एवं  एक आंख की दृष्टि खो दी और गंभीर रूप से जल गये किन्तु कुछ दिनों के बाद इस आक्रमण ने एक सच्चे बदलाव के लिए प्रेरित किया, एक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करनेवाले से एक चंगाई एवं मेल-मिलाप के लिए कार्य करनेवाला बना दिया। उन्होंने विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ भी मुलाकात की है ताकि उन्हें हृदय की शांति की ओर अग्रसर कर सकें।  

फादर मिखाएल लैपस्ले एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी कहानी जीवनदायी शांति एवं क्षमाशीलता तथा दूसरों की सेवा का साक्ष्य देती है।

2012 में वाटिकन रेडियो के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने बचने, मेल-मिलाप तथा चंगाई के लिए मिशन आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी।

शिकार बनने, बचने एवं जीतने की कहानी

फादर ने कहा कि वे शिकार बनने के रास्ते पर बच गये और अब एक विजयी व्यक्ति के रूप में हैं जिन्हें दुनिया में जाननेवाले लोगों की प्रार्थना, प्यार और समर्थन से मदद मिली है।

इसने उन्हें यादों को चंगा करने हेतु संस्था का निर्माण करने की प्रेरणा एवं शक्ति प्रदान की, जो दूसरे लोगों को उनकी चंगाई यात्रा में साथ देना चाहता है, दक्षिण अफ्रीका एवं कई अन्य देशों में जहाँ युद्ध, शोषण और संघर्ष के कारण लोगों को दुःख सहना पड़ रहा है।  

निवानो शांति फाऊँडेशन

निवानो शांति फाऊँडेशन की स्थापना 1978 में हुई थी ताकि विश्व शांति के लिए कार्य किया जा सके एवं शांति की संस्कृति, शोध तथा धर्मों के सिद्धांतों पर आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके, साथ ही साथ, शिक्षा, विज्ञान, धर्म और दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में शांति के कारणों को मदद दी जा सके।  

शांति पुरस्कार के पूर्व विजेता हैं; पाओलो एवारिस्तो कार्डिनल अर्न्स और धर्माध्यक्ष डॉ. मुनिब ए. यौनान।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 February 2022, 14:36