खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

13 जनवरी को संत पापा का ट्वीट संदेश

हरेक व्यक्ति ईश्वर का प्रतिरूप है, उनका बेटा या बेटी है। इस तथ्य को हम सभी जानते हैं किन्तु कई बार इसके अनुसार आचरण नहीं कर पाते हैं। लोगों के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना तब जागती है जब हम उनके बारे अच्छी तरह जानते हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 13 जनवरी 2022 (रेई)- हरेक व्यक्ति ईश्वर का प्रतिरूप है, उनका बेटा या बेटी है। इस तथ्य को हम सभी जानते हैं किन्तु कई बार इसके अनुसार आचरण नहीं कर पाते हैं। लोगों के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना तब जागती है जब हम उनके बारे अच्छी तरह जानते हैं।  

संत पापा फ्राँसिस ने 13 जनवरी के ट्वीट संदेश में व्यक्ति के प्रति सही दृष्टिकोण रखने की सलाह देते हुए कहा, "व्यक्ति को सचमुच जानने के लिए, उन्हें पहचानने की जरूरत है और मान्यता देना है कि हरेक व्यक्ति ईश्वर का बेटा या बेटी होने की अनुल्लंघनीय पवित्रता को धारण करता है, सृष्टिकर्ता की छवि का एक प्रतिबिम्ब है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 January 2022, 15:44