खोज

संत पापा शिशु को बपतिस्मा संस्कार देते हुए संत पापा शिशु को बपतिस्मा संस्कार देते हुए 

येसु के बपतिस्मा पर्व दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

येसु के बपतिस्मा पर्व के दिन संत पापा फ्राँसिस ने सभी ख्रीस्तियों को ईश्वर के प्यारे पुत्र पुत्रियों के रुप में, प्रभु येसु से जुड़े रहने, उनकी उपस्थिति में आनंदमय जीवन जीने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 10 जनवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : काथलिक कलीसिया प्रभु प्रकाश महोत्सव के बाद आने वाले रविवार को येसु के बपतिस्मा महोत्सव मनाती है जो इस वर्ष 9 जनवरी को था। इस दिन के सुसमाचार पर चिंतन करते हुए संत पापा ने तीन ट्वीट कर सभी विश्वासियों को प्रभु की उपस्थिति में उनके वचनों के अनुसार जीवन जीने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश में संत पापा ने लिखाः

1ला ट्वीट :  आज के सुसमाचार पाठ में हम येसु के बपतिस्मा का वर्णन पाते है। ईश्वर के पुत्र, मसीह बपतिस्मा लेने के लिए यर्दन नदी में उतरते हैं। वे पापियों के साथ पंक्तिबद्ध है, वे हमारी दुर्दशा को साझा करते हैं, वे नदी में उतर जाते है और साथ ही मानवता के घायल इतिहास में प्रवेश कर उसे चंगा करते हैं।

2रा ट्वीट : जब हम प्रार्थना करते हैं, तो पिता ईश्वर हमसे कहते हैं, जैसा कि वे आज के सुसमाचार पाठ में येसु से करते हैं: "तुम मेरे प्यारे पुत्र हो" (लूका 3:22)। ईश्वर की सन्तान होना हमारे बपतिस्मे के दिन से शुरू हुआ। हमने मसीह में डुबकी लगाई और हम पिता ईश्वर के प्यारे बच्चे बन गए। # येसु का बपतिस्मा

3रा ट्वीट :  हम मसीह के हैं, हम बपतिस्मा के द्वारा उनके साथ जुड़े हुए हैं, उनकी उपस्थिति हम में है, उनका प्रकाश हम में है, उनका जीवन हम में है। इसलिए आइए, हम उनके वचन द्वारा समर्थित आशा में आनंदपूर्वक चलें: यह जीवन वचन है। # येसु का बपतिस्मा

संत पापा फ्राँसिस ने कजाकिस्तान में बढ़ते तरल गैस के दामों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीड़ितों और उनके प्रिय जनों के लिए प्रार्थना की अपील के साथ चौथा ट्वीट किया।

4था ट्वीट : कजाकिस्तान में हाल के दिनों में हुए विरोध प्रदर्शनों के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए आइये हम प्रार्थना करें। मुझे आशा है कि संवाद, न्याय और सामान्य भलाई की तलाश के माध्यम से सामाजिक समरसता जल्द से जल्द बहाल होगी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 January 2022, 15:16