खोज

प्रार्थना करते हुए कुछ ख्रीस्तीय प्रार्थना करते हुए कुछ ख्रीस्तीय 

ईश्वर उनके जीवन में अद्भुत काम करते हैं जो दीन हैं, संत पापा

“धन्य हैं वे जो अपने को दीन-हीन समझते हैं - स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।”(मत्ती 5:3) प्रभु की शिक्षा पर मनन करते हुए, संत पापा सभी ख्रीस्तियों को प्रभु पर भरोसा रखने और दीनता के साथ अपने हृदय में स्थान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 8 जनवरी 2022 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 8 दिसम्बर को ट्वीटकर सभी विश्वासियों को अपने जीवन में प्रभु को स्थान देने और उनपर ही अपना भरोसा रखने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश:  “ईश्वर उन लोगों के जीवन में अद्भुत काम करते हैं जो दीन हैं, उनके साथ जो यह नहीं मानते कि वे महान हैं, लेकिन जो अपने जीवन में ईश्वर को पर्याप्त स्थान देते हैं। ईश्वर उन लोगों पर अपनी दया प्रकट करते हैं जो उन पर भरोसा करते हैं। ईश्वर दीनों को ऊपर उठाते हैं।”

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 January 2022, 14:43