खोज

कीव के महागिरजाघऱ में प्रार्थना करते हुए एक विश्वासी कीव के महागिरजाघऱ में प्रार्थना करते हुए एक विश्वासी 

यूक्रेन में शांति हेतु प्रार्थना का आह्वान, संत पापा

26 जनवरी यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना का दिन है। संत पापा ने ट्वीट कर सभी लोगों को आज के विशेष दिन में यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 26 जनवरी 2022 (रेई) : आज 26 जनवरी यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना का दिन है। संत पापा फ्राँसिस ने संत पापा पौल षष्टम सभागार में बुधवारीय आमदर्शन समारोह के दौरान एकत्रित विश्वासियों से आज के दिन यूक्रेन में शांति बहाल होने के लिए प्रार्थना करने का आहवान किया। इस के मद्देनजर संत पापा ने ट्वीट कर सभी लोगों को आज के विशेष दिन में यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया।

ट्वीट संदेश : “आज मैं आपको यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित करता हूँ। हम ईश्वर से आग्रह करें कि यह भूमि भाईचारे को फलता-फूलता देख सके और विभाजन को दूर कर सके। आज जो प्रार्थनाएँ स्वर्ग तक उठती हैं, वे पृथ्वी पर जिम्मेदार लोगों के मन और हृदय को छू ले।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 January 2022, 16:36