खोज

त्रासतेवेरे में क्रिसमस के दिन गरीबों को भोजन खिलाते हुए इजीदियो समुदाय त्रासतेवेरे में क्रिसमस के दिन गरीबों को भोजन खिलाते हुए इजीदियो समुदाय 

हम मनष्यों बीच आनाः यह ईश्वर का कार्य है, संत पापा फ्राँसिस

क्रिसमस का मौसम प्रभु प्रकाश महोत्सव तक रहता है। संत पापा फ्राँसिस ने सभी ख्रीस्तियों से क्रिसमस के मौसम में खुशियाँ मनाने के साथ-साथ इतिहास की घटनाओं पर चिंतन करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 3 जनवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : हम क्रिसमस के मौसम में हैं। इस मौसम में संत पापा ने ट्वीट कर मानव पुत्र के रुप में हमारे बीच आने की खुशियाँ मनाने के साथ-साथ इतिहास की घटनाओं पर चिंतन करने के लिए आमंत्रित किया।

2 जनवरी का ट्वीट: “हमारी कमजोरियों का सामना करते हुए, ईश्वर पीछे नहीं हटते। वे अनंत काल और अपने अनंत प्रकाश में नहीं रहते, बल्कि वे हमारे करीब आते हैं, वे खुद मानव बन कर अंधेरे में उतरते हैं। यह ईश्वर का कार्य है: हम मनष्यों बीच आना।”

3 जनवरी का ट्वीट: “क्रिसमस हमें इतिहास की घटनाओं पर चिंतन करने के लिए आमंत्रित करता है, जिसमें पाप के चंगुल में फंसे पुरुष एवं महिलाएं, सत्य, दया और मुक्ति की खोज करते हैं। ईश्वर उस सत्य का संचार करने के लिए हमारे पास आये हैं, वे हमें बचाते हैं और अपने जीवन का सहभागी हमें बनाते हैं।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 January 2022, 16:02