खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा फ्राँसिस पूर्णिया के धर्माध्यक्ष का इस्तीफा किया स्वीका

संत पापा फ्राँसिस ने पूर्णिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष अंजलुस कुजूर एस.जे. का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 8 दिसम्बर 2021 (रेई) : पूर्णिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष अंजलुस कुजूर ने 14 जूलाई को 75 साल के होने पर संत पापा को इस्तीफा पत्र सौंपा था। संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 8 दिसम्बर को धर्माध्यक्ष अंजलुस कुजूर एस.जे. का इस्तीफा पत्र स्वीकार किया।

धर्माध्यक्ष एंजेलस कुजूर, का जन्म 14 जुलाई, 1946 को सिमडेगा धर्मप्रांत के मुंडलटोली, में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 13 अप्रैल, 1980 को झारखंड के दुमका में था। संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने 20 जनवरी, 2007 को उनहें पूर्णिया का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया और 18 अप्रैल, 2007 को कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो ने उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया।

धर्माध्यक्ष बनने से पहले उन्होंने निम्न पदों में अपनी सेवा दी:

1986-89 और 1996-99 तक जेसु जहर, दुमका में नोभिस मास्टर, 1989-95 तक दुमका और रायगंज प्रांत के प्रोविंशियल थे। 2001-07 से वे अध्यात्म केंद्र जीवन धारा, रायगंज के वरिष्ठ निदेशक थे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 December 2021, 16:20