खोज

अम्बिकापुर धर्मप्रांत के नव नियुक्त धर्माध्यक्ष अंतोनी बड़ा अम्बिकापुर धर्मप्रांत के नव नियुक्त धर्माध्यक्ष अंतोनी बड़ा  

अम्बिकापुर धर्मप्रांत के नव नियुक्त धर्माध्यक्ष अंतोनी बड़ा

संत पापा फ्राँसिस ने अम्बिकापुर धर्मप्रांतीय पुरोहित फादर अंतोनी बड़ा को अम्बिकापुर धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 22 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 22 दिसम्बर को अम्बिकापुर (भारत) के धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पतरस मिंज का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और अम्बिकापुर धर्मप्रांत के विकार जनरल फादर अंतोनी बड़ा को अम्बिकापुर धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

जीवन परिचय

 नव नियुक्त धर्माध्यक्ष अंतोनी बड़ा का जन्म 2 मार्च, 1958 को जशपुर धर्मप्रांत के शोभा (बहोरा) में हुआ। उन्होंने संत अल्बर्ट सेमिनरी, रांची में दर्शनशास्त्र और रोम के परमधर्मपीठीय उर्बान विश्वविद्यालय में ईशशास्त्र का अध्ययन किया। 13 मई, 1988 को अंबिकापुर धर्मप्रात के लिए उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। उन्होंने पदुआ (इटली) में त्रिवेनेतो के थियोलॉजिकल फैकल्टी में पास्टोरल थियोलॉजी (मिसियोलॉजी) में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

 अपने पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवा प्रदान की :

रातासिली पल्ली में सहायक पुरोहित, पल्ली स्कूल में शिक्षक (1988-1989), पल्ली पुरोहित (1996-1998); बरगवां के पुरोहित (1989-1992); अम्बिकापुर के पुरोहित (1992-1996) और अम्बिकापुर के विकार जनरल (1998-2005); पदुआ, इटली में विशेषज्ञता अध्ययन और प्रेरितिक सेवा (2005-2014); बलरामपुर के पल्ली पुरोहित (2014-2015)।

2015 से अबतक वे अम्बिकापुर धर्मप्रांत के विकर जनरल और अम्बिकापुर पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 December 2021, 16:21