खोज

सन्त पापा फ्राँसिस से मुलाकात करते महाधर्माध्यक्ष जोर्दानो, तस्वीर 17.06.2021 सन्त पापा फ्राँसिस से मुलाकात करते महाधर्माध्यक्ष जोर्दानो, तस्वीर 17.06.2021 

महाधर्माध्यक्ष जोर्दानो के निधन पर सन्त पापा का शोक सन्देश

सन्त पापा फ्राँसिस ने यूरोपीय संघ में परमधर्मपीठ के राजदूत महाधर्माध्यक्ष आल्दो जोर्दानो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक तार सन्देश प्रेषित किया तथा कलीसिया के प्रति उनके अगाध प्रेम को याद किया।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 10 दिसम्बर 2021 (रेई,वाटिकन रेडियो): सन्त पापा फ्राँसिस ने यूरोपीय संघ में परमधर्मपीठ के राजदूत महाधर्माध्यक्ष आल्दो जोर्दानो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक तार सन्देश प्रेषित किया तथा कलीसिया के प्रति उनके अगाध प्रेम को याद किया।

बैल्जियम के ब्रसल्स शहर के एक अस्पताल में लम्बे समय तक कोविद महामारी से लड़ने के उपरान्त दो दिसम्बर को 67 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष आल्दो जोर्दानो का निधन हो गया था। आठ मई 2021 से महाधर्माध्यक्ष जोर्दानो यूरोपीय संघ में परमधर्मपीठीय राजदूत थे। इससे पूर्व, 2013 से आप वेनेज़ुएला में परमधर्मपीठीय राजदूत पद पर कार्य करते रहे थे।

इटली के कूनेओ शहर में गुरुवार को वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन की उपस्थिति में महाधर्माध्यक्ष जोर्दानो की अन्तयेष्टि सम्पन्न की गई। इस अवसर पर सन्त पापा फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष के परिजनों एवं समस्त शोकाकुल लोगों के प्रति गहन सहानुभूति का प्रदर्शन कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की।

 कलीसिया के विनीत और उदार सेवक

कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन द्वारा प्रेषित शोक सन्देश में कलीसिया के प्रति महाधर्माध्यक्ष आल्दो जोर्दानो की अनुपम सेवाओं को याद कर सन्त पापा फ्राँसिस ने उनके "उत्साही पौरोहित्य जीवन और कलीसिया के इतने विनम्र और उदार व्यक्ति की वफादार सेवा" के लिये प्रभु ईश्वर को धन्यवाद ज्ञापित किया।  

कई प्रेरितिक एवं राजनयिक भूमिकाओं में संत पापा ने महाधर्माध्यक्ष जोर्दानो के समर्पण को याद किया और कहा, "उन्हें सौंपी गई सभी भूमिकाओं में, महाधर्माध्यक्ष जोर्दोनो ने बुद्धिमानी, विवेक और सूझ-बूझ से काम कर, अपने दिलो-दिमाग़ की प्रतिभा को प्रकट किया तथा मानवता के प्रति एवं कलीसिया के प्रति अपने बिलाशर्त प्यार का साक्ष्य प्रदान किया।"

सान्तवना

महाधर्माध्यक्ष जोर्दानो की असमय मृत्य पर गहन दुख व्यक्त करते हुए सन्त पापा फ्राँसिस ने उनके परिजनों तथा समस्त शोकाकुल लोगों के प्रति गहन संवेदना का प्रदर्शन किया तथा अपनी प्रार्थनाओं में उनके समीप रहने का आश्वासन प्रदान किया। उन्होंने उन सभी के लिए धन्य कुँवारी मरियम की ममतामयी सुरक्षा का आह्वान किया, जो "महाधर्माध्यक्ष जोर्दानो के समय से पहले गुज़रने पर शोक मना रहे हैं।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 December 2021, 11:42