खोज

केंटकी में तूफान से हुई बर्बादी केंटकी में तूफान से हुई बर्बादी 

संत पापा ने अमेरिकी तूफान पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

महाधर्माध्यक्ष जोस एच. गोमेज़ को भेजे तार संदेश में संत पापा ने मध्य और दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका में आए विनाशकारी तूफान के पीड़ितों, उनके परिजनों और तबाही के चपेट में आये लोगों के लिए प्रार्थना की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 13 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस की ओर से वाटिकन सचिव कार्डिनल पिएत्रो परोलिन ने अमेरिकी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष एवं लॉस एंजिल्स के महाधर्माध्यक्ष जोस एच. गोमेज़ को तार भेजा। कार्डनल परोलिन ने संदेश में लिखा कि इन दिनों मध्य और दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका में आए तूफान के विनाशकारी प्रभाव के बारे में जानकर संत पापा अत्यंत दुखित हैं।

'बेहद त्रासदी'

संत पापा सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे पीड़ितों को अनंत शांति प्रदान करें, ईश्वर पीड़ितों के प्रियजनों और संबंधियों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। संत पापा इस त्रासदी से घायल हुए लोगों, सम्पति खोये हुए सभी लोगों को भी याद करते हैं और ईश्वर से त्रासदी से उपर उठने की शक्ति हेतु प्रार्थना करते हैं।

संत पापा ने बचाव कार्यकर्ताओं और बेघर हुए भाइयों और बहनों की देखभाल में लगे लोगों के अथक प्रयासों और सेवा के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और ईश्वर से उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

केंटकी के इतिहास में सबसे घातक बवंडर

शनिवार को पांच अमेरिकी राज्यों में घातक तूफान आया, जिसमें इलिनोइस, टेनेसी, अर्कांसस और मिसौरी में कम से कम 14 लोग मारे गए।

लेकिन केंटकी सबसे ज्यादा तूफान आया था, जहाँ बीस से अधिक लोग मारे गए, हालांकि राज्य के राज्यपाल का कहना है कि मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। मेफ़ील्ड शहर में एक मोमबत्ती कारखाने से चालीस लोगों को बचाया गया, लेकिन बवंडर के दौरान 70 अन्य लोग मारे गए। चार अन्य राज्यों में बवंडर ने कम से कम तीस और लोगों की जान ले ली, जबकि तूफान ने एक विस्तृत क्षेत्र में घरों और व्यवसायों को भी नष्ट कर दिया।

केंटकी के गवर्नर ने कहा कि यह राज्य में अब तक की सबसे विनाशकारी बवंडर घटना थी।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 December 2021, 16:08