खोज

मेक्सिको के प्रवासी मेक्सिको के प्रवासी 

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस का उद्देश्य लोगों को इस बात के लिए शिक्षित करना है कि हर प्रवासी का सम्मान के साथ व्यवहार करना मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। इस दिन संत पापा ने सभी से परित्यक्त लोगों और प्रवासी बच्चों के मासुम चेहरों का सामना करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 18 दिसम्बर 2021 (रेई) : अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस हर साल 18 दिसंबर को मनाया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का दिन है। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर प्रवासियों की पीड़ा को एहसास करने हेतु प्रेरित किया।  

ट्वीट संदेश : आइए, हम उन परित्यक्त लोगों की आँखों में देखें जिनसे हम मिलते हैं, आइए हम खुद को बच्चों के चेहरों से, हताश प्रवासियों के बच्चों के चेहरे से प्रभावित होने दें। आइए, हम अपनी उदासीनता पर प्रतिक्रिया करने के लिए खुद को उनकी पीड़ा से प्रभावित होने दें। #प्रवासी दिवस

विदित हो कि विश्व में प्रवासियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर साल 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर को हर साल 'अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस' के रूप में मनाने का एलान किया था। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 2021 का थीमः मानव गतिशीलता की क्षमता का दोहन है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 December 2021, 14:35