खोज

वाटिकन का क्रिसमस पेड़ वाटिकन का क्रिसमस पेड़ 

क्रिसमस वृक्ष पुनर्जन्म का प्रतीक है, संत पापा

विश्वभर के ख्रीस्तीय क्रिसमस महोत्सव की तैयारी में लगे हुए हैं। संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों को क्रिसमस वृक्ष के प्रतीक और उसपर लगी रोशना के महत्व के बारे में बताया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 20 दिसम्बर 2021(रेई) : काथलिक पंचाग अनुसार हम आगमन काल के चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गये हैं और बड़े जोर शोर से दुनिया के मुक्तिदाता बालक येसु को जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। हम अपने घरों और पल्लियों में चरनी एवं क्रिसमस का पेड़ लगाते हैं और रंग बिरंगी बत्तियाँ लगाकर रात के अंधेरे को दूर करते हैं। संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को क्रिसमस वृक्ष के प्रतीक और प्रकाश के महत्व को बताया।

ट्वीट संदेश : “क्रिसमस वृक्ष पुनर्जन्म का प्रतीक है, ईश्वर का उपहार हमेशा के लिए मानवता से जुड़ गया। वे हमें अपना जीवन देते हैं। देवदार वृक्ष पर लगी रोशनी येसु के प्रकाश की याद दिलाती है, प्रेम का प्रकाश जो दुनिया की रातों में चमकता रहता है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 December 2021, 16:13