खोज

संत पापा फ्राँसिस ने पियाजा दी स्पानिया में कुवांरी मरियम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। संत पापा फ्राँसिस ने पियाजा दी स्पानिया में कुवांरी मरियम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। 

संत पापा ने माता मरिया से बीमारों व पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

संत पापा फ्राँसिस ने कुवांरी मरिया के निषकलंक गर्भाधान महोत्सव के दिन कुवांरी मरियम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बीमारों और पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 8 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : 8 दिसम्बर को काथलिक कलीसिया कुवांरी मरिया के निषकलंक गर्भाधान महोत्सव मनाती है। इस दिन सुबह रोम के समयानुसार, 6:15 बजे से ठीक पहले, संत पापा फ्राँसिस ने पियाजा दी स्पानिया जाकर कुवांरी मरियम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

पियाजा दी स्पानिया जाक
पियाजा दी स्पानिया जाक

वाटिकन प्रेस कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि बड़े सबेरे, जब अंधेरा ही था, संत पापा फ्राँसिस ने  बड़े स्तंभ के आधार पर सफेद गुलाबों का एक गुलदस्ता रखा, जहां माता मरियम की प्रतिमा है। संत पापा ने कुछ देर माता मरियम की मध्यस्ता द्वारा प्रभु से बीमार भाई-बहनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए, युद्धों और जलवायु संकट से पीड़ित लोगों के लिए उपचार के लिए प्रार्थना की।

संत पापा ने मनपरिवर्तन के लिए भी प्रार्थना की। प्रभु दूसरों के दर्द से खुद को अलग करने के लिए दीवारों का निर्माण करने वालों के दिलों को द्रवित करें।  

सालुस पोपोली रोमानी के सामने संत पापा फ्राँसिस
सालुस पोपोली रोमानी के सामने संत पापा फ्राँसिस

बयान में कहा गया है कि संत पापा ने सुबह 6:20 बजे पियाजा दी स्पानिया से प्रस्थान किया। वहाँ प्रार्थना करने के बाद वे संत मरिया मेजर महागिरजाघऱ गए। वहां उन्होंने सालुस पोपोली रोमानी की आइकन के सामने कुछ देर प्रार्थना की और उसके बाद वे वाटिकन वापस लौटे।  

27 नवंबर को यह घोषणा की गई थी कि कोविड -19 स्वास्थ्य संकट के कारण संत पापा फ्राँसिस पियाज़ा दी स्पानिया में पारंपरिक समारोह की अध्यक्षता नहीं करेंगे, लेकिन वहाँ जाकर व्यक्तिगत रुप से माता मरिया का दर्शन करेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 December 2021, 16:03