खोज

'एकता की उम्मीद के संदेश' के साथ संत पापा साइप्रस से रवाना हुए

संत पापा फ्राँसिस ने प्राप्त आतिथ्य के लिए आभार और राष्ट्र के लिए शांति के लिए प्रार्थना के संदेश के साथ साइप्रस छोड़ दिया। साइप्रस ने संत पापा के आशा, शांति और एकता के संदेश के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

निकोसिया, शनिवार 04 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : विदेश में अपनी 35 वीं प्रेरितिक यात्रा के तीसरे दिन शनिवार की सुबह संत पापा फ्राँसिस साइप्रस के लारनाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ग्रीस के एथेंस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी।

जब संत पापा ने देश छोड़ा तो अपने प्रथागत तरीके से, साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासीदेस को एक तार भेजा।

सन्देश में संत पापा ने साइप्रस के राष्ट्रपति और लोगों के गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए उनका गहरा आभार व्यक्त किया। उन पर ईश्वर के आशीर्वाद का आह्वान करते हुए, उन्होंने उन्हें राष्ट्र की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का भी आश्वासन दिया।

साइप्रस में प्रेरितिक राजदूतावास के लिए संत पापा का उपहार

निकोसिया के प्रेरितिक राजदूतावास को छोड़ने से पहले, संत पापा ने संत जोसेफ की एक मूर्ति, संत पापा के परमाध्यक्षीय कुल चिन्ह की एक मोज़ाइक, और संत पापा की साइप्रस यात्रा का एक स्मारक पदक उपहार में दिया।

संत पापा फ़्राँसिस ने निकोसिया के प्रेरितिक राजदूतावास को उपहार दिया
संत पापा फ़्राँसिस ने निकोसिया के प्रेरितिक राजदूतावास को उपहार दिया

'आशा से भरी यात्रा'

साइप्रस की नागरिक एलेनी ने वाटिकन न्यूज के मासिमिलियानो मेनिकेत्ती से बातें की। उन्होंने संत पापा की दो दिवसीय साइप्रस यात्रा पर अपने विचार प्रकट किया।

उसने संत पापा की उपस्थिति को "एक महान उपहार" और "द्वीप के लिए एक सम्मान" के रूप में वर्णित किया, क्योंकि वे भले कार्य करने वालों के लिए एक शक्ति हैं और "हम सभी को आशा देते हैं।"

"आशा, नम्रता, शांति और एकता का यह संदेश जो वे अपने साथ लाते हैं, हमें शक्ति देता है," एलेनी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन संत पापा के जाने के बाद उनके शब्दों पर विचार करना जारी रखेगा।

साइप्रस से संत पापा फ्राँसिस का विदाई समारोह

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 December 2021, 14:08