खोज

संत पापा विमान पर चढ़ते हुए संत पापा विमान पर चढ़ते हुए 

संत पापा फ्राँसिस साइप्रस और ग्रीक के यात्रा के लिए प्रस्थान किया

संत पापा फ्राँसिस 2 से 6 दिसंबर तक साइप्रस और ग्रीस के लिए अपनी 35वीं प्रेरितिक यात्रा शुरू कर रहे हैं। वाटिकन से निकलने के बाद, फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे के पास दूतों की संत मरिया पल्ली में रुक गए, जहां उन्होंने लोरेटो की माता मरिया की प्रतिमा के सामने प्रार्थना की और कुध प्रवासियों से मुलाकात की। संत पापा फ्यूमीचीनो अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान द्वारा साइप्रस के लारनाका के लिये रवाना हुए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, गुरुवार 2 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस साइप्रस और ग्रीक की प्रेरितिक यात्रा के लिये गुरुवार 2 दिसम्बर को रोम के समयानुसार पूर्वाहन 10 बजे वाटिकन से रोम के फ्यूमिचिनो अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। वाटिकन में शरणार्थियों का एक समूह ने संत पापा को विदा दिया, जब वे कार से हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। ये शरणार्थी सीरिया, कांगो, सोमालिया और अफगानिस्तान के रहने वाले हैं और उनके साथ संत पापा की ओर से परमधर्मपीठीय कोष के दानदाता कार्डिनल कोनराड क्रेजेवस्की भी थे। उपस्थित लोगों में से कई ने इटली की यात्रा करने से पहले लेस्बोस में मोरिया प्रवासी शिविर में समय बिताया। उनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्हें संत पापा फ्राँसिस ने अप्रैल 2016 में लेस्बोस के दौरे के बाद अपने साथ विमान में लाये थे।

वाटिकन प्रेस विज्ञप्ति अनुसार फ्यूमिचिनो पहुँचने से पहले संत पापा फ्राँसिस दूतों की संत मारियम पल्ली गये। वहाँ उन्होंने लोरेटो की माता मरियम की प्रतिमा के सामने कुछ देर प्रार्थना की। संत पापा ने पल्ली द्वारा मेजबानी किये गये करीब 15 शरणार्थियों से मुलाकात की।

साइप्रस और फिर ग्रीस

संत पापा की 35वीं प्रेरितिक यात्रा, 2-6 दिसंबर से हो रही है, वे यूरोप के लिए अपने देशों से पलायन करने वाले लोगों के लिए प्रवासी मार्गों की अग्रिम पंक्ति के दो देश साइप्रस और ग्रीस की यात्रा कर रहे हैं। दोनों देशों के ऑर्थोडोक्स कलसियाओं के साथ एकतावर्धक संबंध भी संत पापा फ्राँसिस की यात्रा का मुख्य आकर्षण होंगे।

संत पापा 2 से 4 दिसंबर साइप्रस की राजधानी निकोसिया में बिताएंगे, जहां वह देश के नागरिक और धार्मिक अधिकारियों, पुरोहितों, धर्मबहनों और विश्वासियों से मुलाकात करेंगे। उनके कार्यक्रम में शुक्रवार को निकोसिया के जीएसपी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पवित्र मिस्सा समारोह और पवित्र क्रूस पल्ली के गरजाघऱ में प्रवासियों के साथ एक  एकतावर्धक प्रार्थना भी शामिल है।

पोप फ्रांसिस अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए शनिवार को साइप्रस से एथेंस, ग्रीस के लिए रवाना होंगे जो सोमवार तक चलेगा।

ग्रीस की उनकी यात्रा का एक आकर्षण लेस्बोस द्वीप में माइटिलीन शहर में स्वागत और पहचान केंद्र में प्रवासियों के साथ उनकी मुलाकात होगी। पांच साल में दूसरी बार, संत पापा उस द्वीप का दौरा करेंगे जो लंबे समय से प्रवासी आगमन की समस्या का सामना कर रहा है।

सोमवार सुबह एथेंस में युवाओं से मुलाकात के बाद संत पापा फ्राँसिस वाटिकन वापस लौटेंगे

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 दिसंबर 2021, 15:48