खोज

बेलारुस-पोलैंड सीमा पर शरणार्थी बेलारुस-पोलैंड सीमा पर शरणार्थी 

संत पापा फ्राँसिस का 28 & 29 नवम्बर का ट्वीट संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने रविवार को ट्वीट कर उन हजारों प्रवासियों के लिए प्रार्थना करने हेतु सभी लोगों का आहवान किया जो हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर बेहतर जीवन की तलाश में यात्रा पर निकलते हैं। आज के ट्वीट में संत पापा ने सेवा कार्य में संलग्न लोगों की प्रशंसा करते हुए दूसरों की सेवा करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 29 नवम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में आगमन के पहले रविवार को देवदूत प्रार्थना का पाठ करने से पहले प्रभु के आगमन हेतु  सतर्कता के साथ खुद को तैयार करने को कहा। इस संदर्भ में सेत पापा ने दो ट्वीट किया।

28 नवम्बर का ट्वीट

1ला ट्वीट : “हमारा जीवन खूबसूरत हो जाता है जब हम अपने बहुत ही प्रिय या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की प्रतीक्षा करते हैं। यह आगमन का समय हमारी आशा को इस निश्चितता में बदलने में हमारी मदद करे कि वे जिनका हम इंतजार कर रहे हैं वे हमसे प्यार करते हैं और हमें कभी नहीं छोड़ेंगे।”

2रा टवीट : “आज के सुसमाचार में, येसु हमें सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम हमारे दिलों को आलसी न बनने दें। हम आध्यात्मिक उत्साह के बिना, प्रार्थना में तीव्रता के बिना, सुसमाचार प्रचार के लिए बिना जोश वाले और "सोने वाले ख्रीस्तीय" नहीं हो सकते।”

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने  दुनिया भर से आये तीर्थयात्रियों और विश्वासियों के साथ मिलकर तकलीफ में पड़े हजारों प्रवासियों के लिए प्रार्थना की, जो एक बेहतर जीवन की तलाश में अपनी यात्रा करते हुए अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं और अक्सर खो देते हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने ट्वीट कर सभी लोगों को उनके लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।

3रा ट्वीट : “इन दिनों में भी इतने सारे प्रवासी बहुत गंभीर खतरों का सामना करते हैं, और इतने सारे लोग हमारे देश की सीमाओं पर अपनी जान गंवाते हैं!”

4था ट्वीट : “मुझे उन लोगों के बारे में सोचकर दुख होता है जो अंग्रेजी चैनल को पार करते हुए मारे गए, जो बेलारूस की सीमाओं पर हैं, जिनमें से कई बच्चे हैं, जो भूमध्य सागर में डूब गए हैं, जिन्हें उत्तरी अफ्रीका में वापस लाया गया है और उन्हें गुलामी में मजबूर किया गया है।”

5वां ट्वीट : “मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूँ जो प्रवासियों की पीड़ा को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आइए प्रवासियों, उनकी पीड़ा के बारे में सोचें और एकसाथ मिलकर उनके लिए प्रार्थना करें।”

29 नवम्बर का ट्वीट

संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार को ट्वीट कर सेवा का मर्म समझाते हुए इसे करने के लिए प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश :  “सेवा हमारी प्रतिभा को फलदायी बनाती है और हमारे जीवन को अर्थपूर्ण बनाती है। वास्तव में जो सेवा करने के लिए नहीं जीते, उनके लिए यह जीवन जीना क्या मायने रखता है!”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 November 2021, 15:10