खोज

धन्य फादर तितुस ब्रांडसमा धन्य फादर तितुस ब्रांडसमा 

संत बनने की राह पर धन्य तितुस ब्रांड्समा

संत पापा फ्राँसिस ने परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद को संतों की घोषणा के लिये अधिकृत किया, जिसमें धन्य तितुस ब्रांडसमा को दिए गए चमत्कार की मान्यता भी शामिल है, जिसे 1942 में दचाऊ नजरबंद शिविर में "विश्वास के प्रति घृणा में" मार दिया गया था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार 26 नवम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पिता फ्राँसिस ने गुरुवार 25 नवम्बर को संत घोषणा प्रकरण संबंधित परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो के साथ एक व्यक्तिगत मुलाकात की। संत पापा ने परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य पुरुषों और महिलाओं के प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

धन्य फादर तितुस ब्रैंड्स्मा, जिनके एक चमत्कार को अनुमोदन दिया गया है। 1881 में जन्मे, धन्य तितुस कार्मेलाइट पुरोहित, एक डच धर्मशास्त्री, पत्रकार और लेखक थे, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध से पहले जर्मनी में नाजियों द्वारा पारित यहूदी-विरोधी कानूनों का जबरदस्त विरोध किया और उनके खिलाफ आवाज उठाई। जब जर्मनी ने नीदरलैंड पर आक्रमण किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया और कहा गया कि अगर वे घोषणा करेंगे कि काथलिक अखबारों को नाजी प्रचार प्रकाशित करना चाहिए तो उन्हें एक मठ में एक शांत जीवन जीने की अनुमति दी जाएगी। धन्य फादर तितस ने इनकार कर दिया और 26 जुलाई 1942 को डचाऊ नजरबंद शिविर में कठिनाई और भुखमरी से उनकी मृत्यु हो गई। संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने 1985 में फादर तितुस को धन्य घोषित करते हुए कहा कि उन्होंने "प्यार से नफरत का जवाब दिया।"

संत पापा फ्राँसिस ने निम्नलिखित प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

26 मई 1871 को पेरिस कम्यून के विद्रोह के दौरान येसु और मरियम के पवित्र हृदय धर्मसंघ के फादर हेनरी प्लांचैट, लाडिस्लास रेडिग, और 3 साथी, "अपने विश्वास के प्रति नफरत" के कारण मारे गए। उनकी शहादत को पहचाना गया है।

लूर्द की निष्कलंक कपुचिन धर्मसमाज की संस्थापिका धन्य धर्मबहन येसु की मारिया, जिनका जन्म करोलिना संतोकैनाले में हुआ था। उनके धर्मसमाज ने बीमार, गरीब, विकलांग और परित्यक्त लोगों की सेवा करना जारी रखा है। उन्हें 12 जून 2016 को संत पापा फ्राँसिस द्वारा धन्य घोषित किया गया था। उनके एक चमत्कार को मान्यता दी गई है।

इटली में मोल्फेटा के धर्माध्यक्ष ईश सेवक अंतोनियो बेल्लो, जिनकी 1993 में मृत्यु हो गई थी। संत फिलिप नेरी के परिसंघ के एक इटालियन फादर ईश सेवक जोर्जियो गुज़ेटा, लोरेटो की माता मरियम के धर्मसमाज की संस्थापिका ईश सेविका धर्मबहन नतालिना बोनार्डी, गॉडिनो के उर्सुलाइन धर्मसमाज की सुपीरियर जनरल ईश सेविका धर्मबहन मारिया डोसिटा बोटानी और एक नौ वर्षीय बालिका ईश सेविका ओडेट विडाल कार्डसो, जिनकी मृत्यु 25 नवंबर 1939 को ब्राजील में हुई थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 November 2021, 16:07