खोज

संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में  देवदूत प्रार्थना के लिए एकत्रित विश्वासी समुदाय संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में देवदूत प्रार्थना के लिए एकत्रित विश्वासी समुदाय 

कोप 26 नई पीढ़ी को ठोस आशा प्रदान करे, संत पापा फ्राँसिस

रविवार 31 अक्टूबर को ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र कोप 26 जलवायु सम्मेलन के उदघाटन के अवसर पर संत पापा ने नई अपील की। देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के बाद उन्होंने कहा कि वे इस सम्मेलन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं ताकि वैश्विक जलवायु समस्या का प्रभावी समाधान निकल सके।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 1 नवम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : "जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन, कोप 26, आज ग्लासगो, स्कॉटलैंड में शुरू हो रहा है।" रविवार को संत पेत्रुस प्रांगण में देवदूत प्रार्थना के बाद, संत पापा फ्राँसिस ने उस महत्वपूर्ण नियुक्ति को याद किया जहाँ 12 नवंबर तक विश्व के नेता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई के विषय पर आमने-सामने होंगे। एक ऐसा मुद्दा जो संत पापा को बहुत प्रिय है, वर्तमान आपातकाल के लिए सामान्य और साझा उत्तर खोजने की तात्कालिकता को देखते हुए संत पापा ने कहा, “आइए, हम प्रार्थना करें कि पृथ्वी की पुकार और गरीबों की पुकार सुनी जाए। यह बैठक भावी पीढ़ियों को ठोस आशा प्रदान करते हुए प्रभावी उत्तर दें।

एक लौदातो सी 'प्रदर्शनी'

संत पापा तब उपस्थित सभी विश्वासियों और तीर्थयात्रियों को “लौदातो सी फोटोग्राफिक प्रदर्शनी” आमंत्रित किया। संत पापा ने कहा कि आज संत पेत्रुस प्रांगण के स्तंभ के नीचे खुली है, जो बांग्लादेश के एक युवा फोटोग्राफर का काम है। "आप जाइये और उसे देखिये!"

यात्रा शुरू करने के लिए ढेर सारी तस्वीरें

प्रदर्शनी का शीर्षक "बदलाव उत्पन्न करने के लिए भावनाएं" है और यह संत पापा के विश्वपत्र लौदातो सी से प्रेरित है। इसमें मुस्लिम धर्म के आसफ उद दौला द्वारा बनाए गए लगभग चालीस तस्वीरें शामिल हैं, जो प्रकृति और पर्यावरण और वहां रहने वाले पुरुष, महिला और बच्चों के बीच संबंधों को चित्रित करते हैं। प्रदर्शनी भ्रमणशील है और लौदातो सी से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ है ताकि वे पूरे 2022 में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की जा सकें। यह समग्र मानव विकास को बढ़ावा देने वाले विभाग और लेखक लिया जोवान्नाजी बेल्ट्रामी के संरक्षण में है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 November 2021, 14:37