खोज

इक्वाडोर के जेल में हिंसक संघर्ष इक्वाडोर के जेल में हिंसक संघर्ष  

पोप ने इक्वाडोर जेल में हिंसा से पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

पोप फ्रांसिस ने इक्वाडोर की एक जेल में गिरोहों के बीच संघर्ष में सौ से अधिक लोगों की मौत पर पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने म्यांमार के लोगों के लिए भी शांति की कामना की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने इक्वाडोर के ग्याकिल जेल में हाल में हुई घटना की याद की, जहाँ कैदियों के बीच हिंसक हमले में करीब 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। उन्होंने कहा, "मैं उस घटना के बहुत हैरान हूँ जो इन दिनों इक्वाडोर के ग्याकिल स्थित जेल में हुआ है। प्रतिद्वंद्वी गिरोहों से संबंधित कैदियों के बीच हिंसा के भयानक प्रकोप के परिणामस्वरूप 100 से अधिक मौतें हुई हैं और कई घायल हुए हैं। मैं उनके तथा उनके परिवारवालों के लिए प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर हमें अपराध के घावों को चंगा करने में मदद दे, जो सबसे गरीब लोगों को गुलाम बनाता है। वे उन लोगों की मदद करें जो जेलों में जीवन को अधिक मानवीय बनाने के लिए हर दिन काम करते हैं।"

म्यानमार की भूमि में ईश्वर से शांति की याचना

तब संत पापा ने म्यानमार की भूमि में ईश्वर से शांति की याचना की ताकि वहाँ के लोगों को दर्द और मौत के आँसू को सूखाकर जीना न पड़े बल्कि वे कठिनाइयों से ऊपर उठ सकें और शांति लाने के लिए एक साथ काम कर सकें।

कतंजारों में धन्य घोषणा की याद

तत्पश्चात संत पापा ने कतंजारों में दो महिलाओं मरिया अंतोनिया समा और गएताना तोलोमेयो की धन्य घोषणा की याद की। जिन्हें जीवनभर शारीरिक पीड़ा सहना पड़ा था किन्तु ईश्वर की कृपा से उन्होंने अपनी बीमारी के क्रूस का आलिंगन किया और पीड़ा को प्रभु की स्तुति में बदल किया। उनका बिस्तर बहुत सारे लोगों के लिए एक आध्यात्मिक संदर्भ बिंदु और प्रार्थना एवं ख्रीस्तीय विकास का स्थान है जो वहां आराम और आशा पाते हैं। संत पापा ने ताली बजा कर नये धन्यों को श्रद्धांजलि दी।

संत पापा का अभिवादन

उसके बाद संत पापा ने पोम्पेई के मरियम तीर्थस्थल पर एकत्रित विश्वासियों की याद की जो अक्टूबर के पहले रविवार को कुँवारी मरियम से अर्जी करने के लिए तीर्थस्थल पर एकत्रित हैं। उन्होंने याद दिलाया कि इस माह में पवित्र रोजरी माला की विन्ती की जाती है।

तत्पश्चात् उन्होंने रोमवासियों एवं विभिन्न देशों से आये तीर्थयात्रियों और पर्यटकों का अभिवादन किया।

अंत में, उन्होंने प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।   

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 October 2021, 16:11