खोज

जापान हिरोशिमा में परमाणु विस्फोट की बर्सी पर प्रार्थना करते लोग जापान हिरोशिमा में परमाणु विस्फोट की बर्सी पर प्रार्थना करते लोग 

ईश्वर के नाम पर शांति स्थापित करने की यात्रा शुरू, संत पापा

संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी लोगों से सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापना हेतु मिलकर यात्रा शुरु करने का आग्रह किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (वाटिकन न्यूज) : रोम के कोलोसेयुम में गुरुवार 7 अक्टूबर को विभिन्न धर्मों के विश्व प्रतिनिधियों के साथ सम्पन्न शांति हेतु 35 वें अन्तरराष्ट्रीय प्रार्थना सम्मेलन  सम्पन्न हुआ। इसी के मद्देनजर संत पापा ने शुक्रवार 8 अक्टूबर को ट्वीट कर एक साथ मिलकर विश्व में शांति स्थापना के लिए प्रयास करने हेतु प्रेरित किया ।

संत पापा ने संदेश में लिखा,  “हम यह जानते हुए कि हम सभी भाई-बहनें हैं, ईश्वर के नाम पर शांति स्थापित करने की यात्रा शुरू करते हैं। भले ही कुछ लोग विभाजन और संघर्ष को बढ़ावा देते हैं, हम शांति के लिए एक साथ यात्रा करने के महत्व में विश्वास करते हैं: एक दूसरे के साथ, एक दूसरे के खिलाफ फिर कभी नहीं।” # भविष्य के लिए भाईचारा

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 October 2021, 15:13