खोज

 संत पापा जॉन पॉल प्रथम  क्राकॉव के महाधर्माध्यक्ष  कार्डिनल कारोल वोयतिल्ला से मलाकात करते हुए  संत पापा जॉन पॉल प्रथम क्राकॉव के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल कारोल वोयतिल्ला से मलाकात करते हुए  

संत बनने की राह पर ईश सेवक पापा जॉन पॉल प्रथम

संत पापा फ्राँसिस ने परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा ईश सेवकों के धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया है। उम्मीदवारों में एक ईश सेवक पापा जॉन पॉल प्रथम और चार पुरोहित एवं तीन धर्मबहनें हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 13 अक्टूबर 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 13 अक्टूबर को संत घोषणा प्रकरण संबंधित परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो के साथ एक व्यक्तिगत मुलाकात की। संत पापा ने परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा ईश सेवक एवं ईश सेविका घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

इनके नाम निम्नलिखित हैः

ईश सेवक पापा जॉन पॉल प्रथम (अल्बिनो लुसियानी), का जन्म 17 अक्टूबर 1912 को फ़ोर्नो दी कैनाले, (अब कैनाले डी'एगोर्डो, इटली) में हुआ। उन्होंने 26 अगस्त 1978 को परमाध्यक्ष चुने जाने से बाद से मृत्यु तक याने 33 दिनों कलीसिया का नेतृत्व किया। 28 सितंबर 1978 को वाटिकन के प्रेरितिक भवन (वाटिकन सिटी) में मृत्यु हो गई।

दूत संदेश की छोटी धर्मबहनों के धर्मसमाज की संस्थापिका, ईश सेविका मारिया बेरेनिस ड्यूक हेनकर (अन्ना गिउलिया) का जन्म 14 अगस्त, 1898 को सलामिना (कोलंबिया) में हुआ और 25 जुलाई, 1993 को मेडेलिन (कोलंबिया) में मृत्यु हो गई।

धर्मप्रांतीय पुरोहित ईश सेवक शहीद पिएत्रो ऑर्टिज़ डी ज़ाराटे, और येसु समाजी पुरोहित ईश सेवक शहीद जोवान्नी अंतोनियो सोलिनास, दोनों 27 अक्टूबर 1683 को वैले डेल ज़ेंटा (अर्जेंटीना) में विश्वास के कारण मारे गए।

धर्मप्रांतीय पुरोहित ईश सेवक डिएगो हर्नांडेज़ गोंजालेज का जन्म 3 जनवरी, 1915 को जावली नुएवो (स्पेन) में हुआ और 26 जनवरी 1976 को एलिकांटे (स्पेन) में मृत्यु हो गई।

ऑर्डर ऑफ फ्रायर्स माइनर पुरोहित ईश सेवक जुसेप्पे स्पोलेटिनी (रोक्को गियोकोंडो पासक्वेल) का जन्म 16 अगस्त 1870 को सिविटेला (वर्तमान में बेलेग्रा, इटली) में हुआ और 25 मार्च 1951 को रोम (इटली) में मृत्यु हो गई।

द फ्राटरनिटी ऑफ लिट्ल सिस्टर्स ऑफ जीसस के धर्मसमाज की संस्थापिका ईश सेविका येसु की मगदलीन ( एलिजाबेथ मैरी मैग्डलीन हुतिन), का जन्म 26 अप्रैल, 1898 को पेरिस (फ्रांस) में हुआ और 6 नवंबर 1989 को रोम (इटली) में मृत्यु हो गई।

डॉटर्स ऑफ सांता मारिया दी लेउका धर्मसमाज की संस्थापिका ईश सेविका एलिसबेता मार्टिनेज का जन्म 25 मार्च 1905 को गालाटिना (इटली) में हुआ और 8 फरवरी 1991 को रोम (इटली) में मृत्यु हो गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 October 2021, 14:39