खोज

ब्राजील के स्वर्गीय कार्डिनल जोस फ्रेयर फाल्को ब्राजील के स्वर्गीय कार्डिनल जोस फ्रेयर फाल्को 

संत पापा ने कार्डिनल फाल्को के निधन पर शोक व्यक्त किया

संत पापा फ्राँसिस ने ब्राजील के कार्डिनल जोस फ्रेयर फाल्को के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक टेलीग्राम भेजा, जिनका 95 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 27 सितम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : कार्डिनल जोस फ्रेयर फाल्को, जिन्होंने 1984 से 2004, अपनी सेवानिवृत्ति तक ब्रासीलिया के महाधर्माध्यक्ष के रूप में कार्य किया, का 26 सितंबर को अस्पताल में कोविड -19 के इलाज के दौरान निधन हो गया।

संत पापा ने सोमवार को अपने उत्तराधिकारी, महाधर्माधअयक्ष पावलो सीज़र कोस्टा को एक टेलीग्राम भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "मैं ब्रासीलिया के महाधर्मप्रांत, मृतक के परिवार और उसकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों के साथ प्रार्थना में अपना सामीप्य व्यक्त करना चाहता हूँ।"

'सुसमाचार प्रचार के लिए उत्साहित'

संत पापा फ्राँसिस ने कार्डिनल फाल्को के परमधर्मपीठ के साथ कई वर्षों के सहयोग और उनके साथ अपनी बैठकों को याद किया। वे सुसमाचार प्रचार के लिए हमेशा उत्साहित रहते थे।

स्वर्गीय कार्डिनल फाल्को "प्रभु से प्राप्त उपहारों को ईश्वर के लोगों और अपने धर्माध्यक्ष भाईयों की सेवा में लगाने के लिए इच्छुक थे।"

संत पापा ने कार्डिनल फाल्को की उदारता के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन लोगों का नेतृत्व किया, जिन्हें ईश्वर ने उन्हें सुसमाचार के मार्ग पर सौंपा था और उन्होंने स्वर्गीय कार्डिनल को धन्य कुवांरी मरियम के मातृत्व संरक्षण में सौंपा।

उन्हें संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने  28 जून 1988 को कार्डिनल बनाया था। उन्होंने अप्रैल 2005 के कॉन्क्लेव में भाग लिया जिसने संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें को चुना था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 September 2021, 15:42