खोज

संत विंसेंट डी पॉल संत विंसेंट डी पॉल  

संत विंसेंट डी पॉल के नाम दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

संत विंसेंट डी पॉल के नाम दिवस पर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों को गरीबों की सेवा में संत विंसेंट डी पॉल का उदाहरण लेने को कहा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 27 सितम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : काथलिक कलीसिया आज संत विंसेंट डी पॉल को विशेष याद करती है। संत विंसेंट डी पॉल  सभी उदार संगठनों के संरक्षक संत हैं। संत पापा फ्राँसिस ने संत विंसेंट डी पॉल का उदाहरण पेश करते हुए गरीबों की सेवा में ख्रीस्तीय धर्म के मर्म को समझाया।

संदेश में संत पापा ने लिखा, “संत विंसेंट डी पॉल का उदाहरण हमें गरीबों के लिए समय और स्थान बनाने और उनकी चिंताओं एवं परेशानियों को अपना बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, क्योंकि ख्रीस्तीय धर्म पीड़ित लोगों के संपर्क में आये बिना, मसीह के शरीर को छूने में असमर्थ हो जाता है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 September 2021, 15:50