खोज

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार ऑप्टिकल भौतिकी के प्रोफेसर डोना थियो स्ट्रिकलैंड भौतिकी में नोबेल पुरस्कार ऑप्टिकल भौतिकी के प्रोफेसर डोना थियो स्ट्रिकलैंड  

परमधर्मपीठीय विज्ञान अकादमी के नये सदस्य की नियुक्ति

संत पापा ने भौतिकी में नोबेल पुरस्कार ऑप्टिकल भौतिकी के प्रोफेसर डोना थियो स्ट्रिकलैंड को पमधर्मपीठीय विज्ञान अकाडमी के नये सदस्य के रुप में नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 2 अगस्त 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने 2 अगस्त को वाटरलू विश्वविद्यालय (कनाडा) के भौतिकी और खगोल विज्ञान विभाग में ऑप्टिकल भौतिकी के प्रोफेसर डोना थियो स्ट्रिकलैंड को पमधर्मपीठीय विज्ञान अकाडमी के सदस्य के रुप में नियुक्त किया। प्रोफेसर डोना को 2018 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया।

परिचय

प्रो. डोना थियो स्ट्रिकलैंड का जन्म 27 मई, 1959 को गुएल्फ़ (कनाडा) में हुआ था। उन्होंने हैमिल्टन (कनाडा) में मैकमास्टर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में बीए और रोचेस्टर विश्वविद्यालय (यूएसए) से प्रकाशिकी भौतिकी में पीएचडी की है।

 प्रो. स्ट्रिकलैंड और प्रो. जेरार्ड मौरौ को 1985 में लेजर के लिए चिरप पल्स एम्प्लीफिकेशन के आविष्कार के लिए भौतिकी में 2018 में, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में, वे वाटरलू विश्वविद्यालय (कनाडा) के भौतिकी और खगोल विज्ञान विभाग में ऑप्टिकल भौतिकी की प्रोफेसर हैं।

वे द ऑप्टिकल सोसाइटी की सदस्य हैं, जहां उन्होंने उपाध्यक्ष (2011) और अध्यक्ष (2013) का पद संभाला। वे संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की सदस्य हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 August 2021, 14:58