उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 18 मार्च 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने 7 प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया जिनमें से तीन इटली की धर्मबहनें हैं जो कोंगो में अबोला वायरस फैलने के समय अपनी सेवा देते हुए मौत की शिकार हो गई थीं।
ईश सेवक मेरकूरियो मारिया तेरेसी, मोनरेयाल के महाधर्माध्यक्ष थे। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1742 को इटली में और निधन 18 अप्रैल 1805 को इटली में ही हुआ।
ईश सेवक कोसमा मुनोज पेरेज, एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उन्होंने संत मरिया के संरक्षण की बेटियों के धर्मसमाज की स्थापना की है। उनका जन्म 1573 में स्पेन में और निधन 3 दिसम्बर 1636 को स्पेन में ही हुआ।
ईश सेवक सलवातोरे वालेरा पार्रा, एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उनका जन्म 27 फरवरी 1816 को स्पने में एवं निधन 15 मार्च 1889 को हुआ।
ईश सेवक लेओने वेयूथे, फ्रायर माइनर के धर्मसमाजी पुरोहित थे। उनका जन्म 3 मार्च 1896 को स्वीटजरलैंड में और निधन 7 जून 1974 को इटली में हुआ।
ईश सेविका अन्नाएलविरा ओस्सोली, पालाजोलो संस्था की गरीब धर्मबहनों के धर्मसमाज की सदस्य थीं। उनका जन्म 26 अगस्त 1936 को इटली में और निधन 23 मई 1995 को कोंगो में हुआ।
ईश सेविका वितारोसा जोर्जा, पालाजोलो संस्था की गरीब धर्मबहनों के धर्मसमाज की सदस्य थी। जन्म 9 अक्टूबर 1943 को इटली में और निधन 28 मई 1995 को कोंगो में हुआ।
ईश सेविका दानियेलअंजेला सोरती, पालाजोलो संस्था की गरीब धर्मबहनों के धर्मसमाज की सदस्य थीं। जन्म 15 जून 1947 को हुआ था एवं निधन 11 मई 1995 को कोंगो में हुआ।