उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 21 जनवरी 2021 (रेई)- 18 से 25 जनवरी को ख्रीस्तीय एकता हेतु प्रार्थना सप्ताह माना जाता है जिसमें विभिन्न कलीसियाओं के बीच मेल-मिलाप एवं एकता के लिए प्रार्थना की जाती है ताकि येसु के कथन कि वे सब के सब एक हो जाएँ को साकार किया जा सके।
संत पापा ने 21 जनवरी के ट्वीट संदेश में लिखा है, "ख्रीस्तीय एकता को सिर्फ प्रार्थना के फल के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। येसु ने प्रार्थना करते हुए हमारे लिए रास्ता खोल दिया है। इस प्रकार एकता के लिए हमारी प्रार्थना प्रभु की प्रार्थना में सहभागी होना है जिन्होंने प्रतिज्ञा की है कि उनके नाम पर की गई कोई भी प्रार्थना पिता के द्वारा सुनी जायेगी।"
आज के दूसरे ट्वीट संदेश में संत पापा ने लिखा, "हम सभी ख्रीस्तीय एक ही दाखलता येसु की डालियाँ हैं और हम प्रत्येक एक साथ ख्रीस्त में इस आम सदस्यता के द्वारा फल लाने के लिए बुलाये गये हैं।"
