माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 11 जनवरी 2021 (रेई) : काथलिक कलीसिया क्रिसमस मौसम को समाप्त कर सामान्य पंचांग में प्रवेश की है। साधारण जीवन की महानता को जीने हेतु संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों को प्रेरित किया।
संदेश में उन्होंने लिखा, ʺयह कितना अनोखा है कि प्रभु ने अपना अधिकांश समय पृथ्वी पर एक साधारण जीवन बिताया। यह एक सुंदर संदेश है जो दैनिक जीवन की महानता को दर्शाता है, ईश्वर की नजर में जीवन के हर हाव-भाव और यहां तक कि सबसे सरल क्षण भी महत्व रखता है।ʺ