खोज

वाटिकन में संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में महिलाएँ वाटिकन में संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में महिलाएँ  

महिलाओं की प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु संत पापा का आह्वान

विश्व में आज भी बहुत सारी महिलाएँ हिंसा की शिकार हो रही हैं और उनमें से अधिकांश उसे चुपचाप सह लेती हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार, 25 नवम्बर 2020 (रेई)- 25 नवम्बर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा को दूर करने हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं हिंसा का विरोध किया एवं महिलाओं के प्रतिष्ठा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने 25 नवम्बर को एक ट्वीट प्रकाशित कर कहा, "बहुधा, महिलाएँ अपमान, मारपीट, बलात्कार, वैश्यावृति के लिए मजबूरी की शिकार होती हैं... यदि हम बेहतर विश्व की कामना करते हैं जो शांति का घर हो और युद्ध का प्रांगण न हो, तब हम सभी को, हरेक महिला की प्रतिष्ठा के लिए बहुत कुछ करना है।"  

25 November 2020, 15:33