खोज

पवित्र क्रूस पवित्र क्रूस 

संत पापा ने 8 नये आज्ञप्तियों को धन्य घोषणा हेतु अनुमोदन दिया

संत पापा फ्राँसिस ने नये धन्य घोषणा की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलावर, 24 नवम्बर 2020 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने 23 नवम्बर को परमधर्मपीठीय संत प्रकरण परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल नियुक्त मरचेल्लो सेमेरारो से मुलाकात की जहाँ उन्होंने धन्य घोषणा की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

धन्य घोषणा के उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं-

ईश सेवक मारियो चिचेरी, एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उनका जन्म 18 सितम्बर 1900 को इटली में हुआ था और निधन 4 अप्रैल 1945 को इटली में ही हुआ था।  

ईश सेवक जेवान्नी एलिया मेदिना, एक धर्मप्रांतीय पुरोहित एवं उनके 126 साथी, जिनमें पुरोहित, धर्मसमाजी, लोकधर्मी आदि थे। उन्हें 1936 और 1939 के बीच विश्वास के लिए स्पेन में मार डाला गया था।    

ईश सेवक फोरतुनातो मरिया फरिना, फोज्जा के महाधर्माध्यक्ष थे। उनका जन्म 18 मार्च 1881 को इटली में हुआ था और निधन 20 फरवरी 1954 को इटली के फोज्जा में हुआ।  

ईश सेवक अंद्रेया मनजोन वाई मनजोन, एक पुरोहित थे, जिन्होंने प्रणाम मरिया के स्कूल की स्थापना की थी। उनका जन्म 30 नवम्बर 1846 को स्पेन में हुआ था और निधन 10 जुलाई 1923 को स्पेन में ही हुआ।

ईश सेवक अल्फोंसो उगोलिनी, एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उनका जन्म 22 अगस्त 1908 को फ्राँस में हुआ था और निधन 25 अक्टूबर 1999 को इटली में हुआ।

ईश सेविका मरिया फ्रंचेस्का तिक्की, क्लारिस कपुचिन की मठवासी धर्मबहन थीं। उनका जन्म 23 अप्रैल 1887 को इटली में और निधन 20 जून 1922 को इटली में हुआ।  

ईश सेविका मरिया कार्ला चेकिन, संत जोसेफ बेनेडिक्ट कोतोलेंगो की धर्मबहनों के धर्मसमाज की धर्मबहन थीं। उनका जन्म 3 अप्रैल 1877 को इटली के चित्तादेल्ला में हुआ था और निधन 13 नवम्बर 1925 को केनिया से इटली लौटते समय पानी जहाज में हुआ।

ईश सेविका मरिया फ्रांचेस्का जोवन्नेत्तो, निष्कलंक मरिया की पुत्रियों के धर्मसमाज की धर्मबहन थी। उनका जन्म 30 अप्रैल 1902 को इटली में हुआ था और निधन 16 फरवरी 1930 को हुआ।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 November 2020, 15:49