खोज

लागोस नाईजीरिया में प्रदर्शन के बाद हिंसक तोड़फोड़ लागोस नाईजीरिया में प्रदर्शन के बाद हिंसक तोड़फोड़ 

संत पापा ने नाइजीरिया में अशांति को समाप्त करने की अपील की

संत पापा ने रविवार को नाइजीरिया में जारी हिंसा पर अपनी चिंता व्यक्त की और न्याय व आम भलाई के प्रचार में सामाजिक सद्भाव की अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 26 अक्टूबर 2020 (वाटिकन न्यूज) : रविवार 25 अक्टूबर को संत पापा फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में वहाँ उपस्थित विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने नाइजीरिया में हिंसक झड़पों को समाप्त करने की अपील की।

संत पापा ने कहा कि यह "विशेष रूप से चिंता का विषय है जो नाइजीरिया से बाहर आ रहा है। सुरक्षा बलों और विरोध कर रहे कई युवाओं के बीच हिंसक संघर्ष। हमें प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए ताकि हर प्रकार की हिंसा से बचा जा सके, न्याय और सामान्य भलाई के लिए सामाजिक सद्भाव की निरंतर खोज में लगे रहें।"

प्रदर्शन

ताजे घटनाक्रम में, नाइजीरिया के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को सभी अधिकारियों को "प्रदर्शनकारियों के रूप में संदेश देने वाले आपराधिक तत्वों से सार्वजनिक स्थान को पुनः प्राप्त करने" के लिए तत्काल आदेश दिया।

उनका आदेश पुलिस के कुकृत्यों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और फिर हिंसक अशांति के बाद आया, जिसमें कम से कम 69 लोग मारे गए।

ऐसी आशंका है कि पुलिस अधिकारी का यह ताजा आदेश देश में वर्षों की सबसे भीषण अशांति के बाद और तनाव पैदा कर सकता है।

नाइजीरिया में प्रदर्शन और सैनिकों द्वारा गोलीबारी की तत्काल अंतर्राष्ट्रीय निंदा की गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 October 2020, 15:54