खोज

जापान में संत पापा परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन पर संदेश देते हुए जापान में संत पापा परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन पर संदेश देते हुए 

परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए संत पापा का संदेश

संत पापा ने परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के लिए अपने वीडियो संदेश के मद्देनजर 5 ट्वीट प्रेषित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 26 सितम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : शनिवार 26 सितंबर को परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर संत पापा ने ट्वीट कर सभी लोगों से परमाणु हथियार मुक्त दुनिया और विश्व शांति हेतु प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के लिए अपने वीडियो संदेश के आधार पर मानवीय गरिमा के लिए सुधार, बहुपक्षवाद, सहयोग और सम्मान का आह्वान करते हुए चार ट्वीट प्रेषित किया।

1ला ट्वीट

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺआइए, हम प्रभु से शांति के उपहार के लिए और सामूहिक विनाश के हथियारों के बिना एक दुनिया के लिए प्रार्थना करे! आइए, हम मानवता को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु खुद को समर्पित करें, यह मानव जाति के लिए गंभीर खतरा है।ʺ

संत पापा फ्राँसिस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के लिए अपना वीडियो संदेश भेजा। इसी के मद्देनजर उन्होंने ट्वीट प्रेषित किया जो इस प्रकार हैः

2रा ट्वीट

 ʺमहामारी ने हमें दिखाया है कि हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना राष्ट्रों को एक साथ लाने, लोगों के बीच एक सेतु बनने के लिए की गई थी। आइए, हम इसका अच्छा उपयोग करें ताकि हम मिलकर सभी की इच्छा के अनुरुप भविष्य का निर्माण कर सकें।ʺ # यूएन 75 @यूएन

3रा ट्वीट

ʺवर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मैं अपनी अपील को नवीनीकृत करता हूँ कि गरीब देशों के ऋण को कम या माफ कर दिया जाए जिससे कि सभी देश इस समय की सबसे बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सकें।ʺ # यूएन 75 @यूएन

4था ट्वीट

 ʺहमें व्यक्तिगत और राष्ट्रीय सुरक्षा को हथियार के अधिकार से जोड़ने वाले विकृत तर्क को खत्म करने की आवश्यकता है। यह तर्क केवल हथियारों के उद्योग के मुनाफे को बढ़ाने के लिए कार्य करता है, जबकि व्यक्तियों और लोगों के बीच अविश्वास और भय के माहौल को बढ़ावा देता है।ʺ # यूएन 75 @यूएन

5ट्वीट

 ʺमैं नागर अधिकारियों से आग्रह करता हूँ कि वे उन बच्चों के प्रति विशेष रूप से चौकस रहें, जिन्हें उनके मौलिक अधिकारों और सम्मान से वंचित किया जाता है, विशेष रूप से उनके जीवन और स्कूली शिक्षा के अधिकार को।ʺ # यूएन 75 @यूएन

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 September 2020, 14:42