खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

संत पापा का 24 सितम्बर का ट्वीट संदेश # सृष्टि का मौसम

विश्व की कलीसियाएँ ‘सृष्टि के मौसम’ के तहत विभिन्न समारोहों और प्रार्थनाओं का आयोजन कर हमारे आम घर की सुरक्षा और देखभाल में अपना योगदान दे रही हैं। संत पापा ने भी ट्वीट कर से मानव जीवन और आम घर की सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, गुरुवार 24 सितम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : पूरे विश्व के ख्रीस्तीय 1 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक सृष्टि का मौसम मना रहे हैं। यह हमारे आम घर की रक्षा की एक अभिव्यक्ति है। संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी लोगों से मानव जीवन और पर्यावरण की सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺमनुष्य का परिवेश एवं पर्यावरण का विनाश अत्यंत चिंताजनक है, केवल इसलिए नहीं कि ईश्वर ने हमें दुनिया को सौंपा है, बल्कि इसलिए कि मानव जीवन स्वयं एक उपहार है जिसका बचाव किया जाना चाहिए।ʺ # सृष्टि का मौसम

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 September 2020, 14:07