खोज

धर्माध्यक्ष जोस पुलिकाल धर्माध्यक्ष जोस पुलिकाल  

कंजरापल्ली सिरो मालाबार धर्मप्रान्त में पदत्याग और नियुक्ति

भारत में सिरो मालाबार कलीसिया की महाधर्माध्यक्षीय धर्मसभा ने कंजिरापल्ली सिरो मालाबार धर्मप्रान्त के प्रेरितिक प्रशासक महाधर्माध्यक्ष मैथ्यू अराकाल द्वारा प्रस्तुत त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार,15 जनवरी 2020 (रेई) : भारत में सिरो मालाबार कलीसिया की महाधर्माध्यक्षीय धर्मसभा ने कंजिरापल्ली सिरो मालाबार धर्मप्रान्त के प्रेरितिक प्रशासक महाधर्माध्यक्ष मैथ्यू अराकाल द्वारा प्रस्तुत त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है।

महाधर्माध्यक्ष मैथ्यू अराकाल के स्थान पर अब तक कंजिरापल्ली सिरो मालाबार धर्मप्रान्त धर्मप्रान्त के सहयोगी धर्माध्यक्ष रहे धर्माध्यक्ष जोस पुलिकाल को उक्त महाधर्मप्रान्त का प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। 

परिचय

धर्माध्यक्ष जोस पुलिकाल का जन्म केरल के इनचियानी में 3 मार्च 1964 को हुआ था। वे मेरी मार्था सेमिनरी में प्रवेश किये। वादावाथूर के संत थोमस अपोस्टोलिक सेमिनरी में ईशशास्त्र अध्ययन के बाद, 1 जनवरी, 1991 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। कंजिरापल्ली के सहायक पुरोहित और स्नेहाश्रम के निदेशक के रुप में अपनी सेवा देते हुए, उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और संत पीटर इंस्टीट्यूट (बैंगलोर) में बाइबिल धर्मशास्त्र में मास्टर की डिग्री ली और उसी शहर में धर्माराम संस्थान से डॉक्टरेट उपाधि हासिल की।

 इसके बाद उन्होंने धर्मशिक्षा केंद्र के निदेशक, फोरेन विकार, सलाहकार, प्रोटेन्सिनसेलो फॉर रन्नी और पठानमिट्टा और याजकों के सिनसेलो के रुप में अपनी सेवा दी। 2016 में उन्हें कांजिरापल्ली के सहायक का धर्माध्यक्ष चुना गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 January 2020, 16:49