खोज

संत पापा फ्राँसिस की पुरोहिताई की स्वर्ण जयन्ती

13 दिसम्बर को संत पापा फ्राँसिस अपने पुरोहिताभिषेक के 50 साल पूरे किये। इस अवसर पर शाम को वे रोम स्थित जेस्विट मुख्य आवास में ,अपने आध्यात्मिक संचालक फादर फ्योरितो द्वारा प्रकाशित किताब का विमोचन करेंगे जिसकी प्रस्तावना खुद उन्होंने लिखी है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

अपने 33वें जन्म दिवस के ठीक 4 दिन पहले जोर्ज मारियो बेरगोलियो (संत पापा फ्राँसिस) का पुरोहिताभिषेक 13 दिसम्बर 1969 को हुआ था। संत पापा फ्राँसिस के लिए पुरोहित 

एक भला चरवाहा के समान, करुणा एवं सहानुभूति का व्यक्ति है, वह अपने लोगों के करीब रहता और सभी का सेवक है...जीवन में यदि कोई किसी तरह से घायल हो  तो वह उनके ध्यान और सहानुभूति का पात्र बनता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 December 2019, 16:51