संत पापा द्वारा लुजैन की माता मरियम की प्रतिमा को आशीष
माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बुधवार 30 अक्टूबर 2019 (रेई) : वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में बुधवारीय आमदर्शन के दौरान, पापा फ्राँसिस ने लुजैन की माता मरियम की प्रतिमा की दो प्रतिकृति को आशीष दी। अर्जेंटीना की संरक्षिका, माता मरियम की प्रतिमा को उसके मूल देश लौटाया जाएगा और एक प्रतिरूप, इंग्लैंड के एल्डरशॉट में संत माइकेल और संत जॉर्ज काथलिक सैन्य महागिरजाघर में रखा जाएगा।
सैन्य बल का धर्माध्यक्ष नियुक्त होने के बाद धर्माध्यक्ष मेसन ने ब्रिटेन के धर्माध्यक्ष पॉल ओलिवर से संपर्क किया और उनसे माता मरियम की प्रतिमा को वापस करने की अपील की। एल्डरशॉट महागिरजाघर के लिए माता मरियम की एक प्रतिकृति भी देने की बात की, जिसे धर्माध्यक्ष पॉल ने खुशी से स्वीकार किया।
विदित हो कि जब अर्जेंटीना के सैनिकों ने अप्रैल 1982 में फ़ॉकलैंड द्वीप पर आक्रमण किया, तो वे अपने साथ 1630 में बनी माता मरियम की प्रतिमा लेकर आए और अर्जेंटीना के लुजैन महागिरजाघर में स्थापित किया।
सेंट जॉन पॉल द्वितीय ने 1982 में लुजैन में मूल प्रतिमा का दर्शन किया था।
पोर्ट स्टैनली के एक गिरजाघर में छोड़ दी गई माता मरियम की प्रतिमा को ब्रिटेन के एक सैन्य परिवहन में डाल दिया गया और ब्रिटेन के संत माइकेल और संत जॉर्ज काथलिक सैन्य महागिरजाघर में रखा गया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here