खोज

संत मरिया मेजर महागिरजाघर में संत पापा फ्राँसिस संत मरिया मेजर महागिरजाघर में संत पापा फ्राँसिस 

यात्रा से रोम लौटने पर संत पापा ने दी माता मरिया को धन्यवाद

संत पापा फ्राँसिस ने मोजाम्बिक, मडागास्कर और मोरिशस अपनी प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर रोम लौटने के बाद संत मरिया मेजर महागिरजाघऱ का दौरा किया और माता मरिया को प्रेरितिक यात्रा की सफलता हेतु धन्यवाद दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, बुधवार 11 सितम्बर 2019 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस अपनी 31वीं प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर मंगललवार,10 सितम्बर सुबह को मडागास्कर के अंतानानारिवो हवाईअड्डे से 10 घंटे की यात्रा कर शाम को रोम के चंपीनो हवाईअड्डा पहुँचे।

विमान से उतरकर अपनी परंपरा अनुसार संत पापा ने संत मरिया मेजर महागिरजाघर आये और दक्षिण अफ्रीका की अपनी छः दिवसीय प्रेरितिक यात्रा के सफल समापन और सुरक्षा के लिए धन्यवाद की प्रार्थना की। संत पापा ने सालुस पोपोली रोमानी (रोम वासियों की संरक्षिका माता मरियम) के चरणों में फूलों का एक गुलदस्ता रखा और कुछ समय प्रार्थना में बिताया। उसके बाद वे अपने वाहन द्वारा वाटिकन अपने निवास सांता मार्था आये।

संत पापा फ्राँसिस विदेश की यात्रा करने से पहले सालुस पोपोली सोमानी से आशीर्वाद लेते और यात्रा के बाद उन्हें धन्यवाद देने संत मरिया मेजर गिरजाघर का दौरा जरुर करते हैं।

संत पापा फ्राँसिस, 4 से 10 सितम्बर तक, विदेश में अपनी 31वीं प्रेरितिक यात्रा पर मोजांबिक, मडागास्कर और मोरिशस का दौरा किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 September 2019, 16:44