खोज

क्रूस क्रूस 

पवित्र क्रूस विजय पर संत पापा का ट्वीट संदेश

संत पापा ने ट्वीट प्रेषित कर सभी ख्रीस्तियों को प्रभु के गौरवशाली क्रूस पर चिंतन करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 14 सितम्बर 2019 (रेई) : काथलिक कलीसिया आज 14 सितम्बर को पवित्र क्रूस का विजयोत्सव मनाती है। आज सभी ख्रीस्तीय प्रभु के उस क्रूस की याद करते हैं जिसपर येसु टंगे थे। उन्होंने क्रूस पर मरकर मृत्यु और पाप पर विजय पाई। यह यहूदियों के विश्वास में बाधा है और गैर-यहूदियों के लिए ‘मूर्खता’। किन्तु मसीह में चुने लोगों के लिए, चाहे वे यहूदी हों या यूनानी, ईश्वर का सामर्थ्य और ईश्वर की प्रज्ञा है, क्योंकि ईश्वर की ‘मूर्खता’ मनुष्यों से अधिक विवेकपूर्ण और ईश्वर की ‘दुर्बलता’ मनुष्यों से अधिक शक्तिशाली है। (1कुरि 1, 23-24)

क्रूसविजय महोत्सव पर संत पापा फ्राँसिस ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज कलीसिया हमें प्रभु के गौरवशाली क्रूस का चिंतन कराती है। ईश्वर होने के बावजूद, मसीह अपने आप को दीनहीन बना लिया। यही प्रभु येसु के क्रूस की महिमा है!”  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 September 2019, 17:07