खोज

क्रिसमस मिलन समारोह में प्रवचन देते राँची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो क्रिसमस मिलन समारोह में प्रवचन देते राँची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो 

मांडर पल्ली की क्रिसमस शोभा यात्रा में झूमे विश्वासी

मांडर विकारियेट के काथलिक विश्वासियों ने ख्रीस्तीय व्यवसाय समिति के बैनर तले मांडर पल्ली की अगुवाई में क्रिसमस की भव्य शोभायात्रा निकाली।

वाटिकन न्यूज

राँची, बृहस्पतिवार, 21 दिसम्बर 2023 (वीएन हिन्दी): मांडर विकारियेट के काथलिक विश्वासियों ने ख्रीस्तीय व्यवसाय समिति के बैनर तले मांडर पल्ली की अगुवाई में क्रिसमस की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा की शुरुआत राँची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो येसु समाजी की अगुवाई में पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई।

महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो ने अपने संदेश में कहा, “बालक येसु मसीह हमारे मुक्तिदाता, शांतिदाता और उधारकर्ता के रूप में प्रेम का सन्देश लेकर इस दुनिया में आए।”

मिस्सा के उपरांत शोभायात्रा शुरू करते हुए राँची महाधर्मप्रांत के फादर अंजलुस ने प्रार्थना करते हुए कहा, “येसु हमारे लिए मुक्तिदाता के रूप में आये। उन्होंने इस दुनिया में आकर प्यार, शांति और खुशी का संदेश दिया। हम सबों के साथ रहकर, हमें आशीष प्रदान कर ताकि हम सभी एक साथ मिलकर इस खुशी को दुनिया के साथ बांट सकें। और दुनिया ये जाने के बालक येसु ने इस दुनिया में प्यार, खुशी, सौहार्द और एक-दूसरे के साथ भाईचारे का संदेश दिया है।  

इस तरह सभी उपस्थित विश्वासियों ने क्रिसमस गीतों के साथ मस्ती में झूमते हुए ख्रीस्त जयन्ती की खुशी बांटी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 December 2023, 17:15