खोज

सुज़ाना रेफेगा सुज़ाना रेफेगा  

सुज़ाना रेफेगा की नियुक्त

पुर्तगाली धर्माध्यक्ष फंडाकाओ फे ई कूपराकाओ की पूर्व प्रमुख सुज़ाना रेफेगा को लौदातो सी आंदोलन ने अपने नए कार्यकारी निदेशिका स्वरूप नियुक्त किया है।

वाटिकन सिटी

काथलिक पर्यावरण संगठन, लौदातो सी आंदोलन ने सुज़ाना रेफेगा को अपना नया कार्यकारी निदेशक घोषित किया है।
रेफेगा विश्वास और सहयोग संगठन की पूर्व प्रमुख अधिकारीणी रही हैं। उन्होंने 1990 में पुर्तगाली धर्माध्यक्ष सम्मेलन द्वारा स्थापित संगठन का 12 वर्षों तक नेतृत्व किया।

नियुक्ति 'महत्वपूर्ण मील का पत्थर'

फंडाकाओ फे ई कूपराकाओ में अपने काम के साथ-साथ, रेफेगा ने काथलिक विकास एजेंसियों के एक प्रमुख संगठन - सीआईडीएसई के बोर्ड में और पुर्तगाली राष्ट्रीय एनजीओ मंच के लिए बोर्ड अध्यक्ष स्वरूप कई सालों तक अपनी सेवा दी।  

वह पुर्तगाली, अंग्रेजी, फ्रेंच, इतालवी और स्पेनिश में पारंगत हैं साथ ही उन्होंने जीवविज्ञान में पीएचडी की उपाधि हालिस की है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में, लौदातो सी आंदोलन के संस्थापक कार्यकारी निदेशक टॉमस इंसुआ के कार्यकाल की समाप्ति होने पर रेफेगा की नियुक्ति को एक “महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया है।

लौदातो सी नेटवर्क को आठ साल पहले शुरू किया गया था, जिसका लक्ष्य हमारे सामान्य निवास पृथ्वी की देखभाल करने में लोगो के बीच चेतना जागृत करना है। उनका यह प्रेरितिक कार्य संत पापा फ्रांसिस के ऐतिहासिक विश्वपत्र से प्रेरित है। तब से, यह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के रूप में विकसित हो गया है जो विभिन्न माध्यमों विशेषकर अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों, वार्षिक लौदातो सी सप्ताह और जमीनी स्तर पर बहुत से कार्यशाला का आयोजन करते हुए पृथ्वी हमारे सामान्य निवास की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण योदगान दे रहा है। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 December 2023, 16:36