खोज

2023.12.23 मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी महाधर्माध्यक्ष को बधाई देते हुए 2023.12.23 मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी महाधर्माध्यक्ष को बधाई देते हुए 

श्री हेमंत सोरेन जी ने कलीसिया के नेताओं को क्रिसमस की दीं बधाईयां

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्याक्ष फेलिक्स टोप्पो एस. जे. और धर्माध्यक्ष थियोदोर मस्करेन्हास एवं आर्चबिशप हाऊस रांची के पुरोहितों को क्रिसमस की बधाईयां एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

माग्रेट सुनीता मिंज – वाटिकन सिटी

रांची, शनिवार 23 2023 (वीएन हिन्दी) : शनिवार 23 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन स्थानीय समय अनुसार लगभग 4 बजे रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस. जे. और धर्माध्यक्ष थियोदोर मस्करेन्हास से मुलाकात करने आर्चबिशप हाऊस, रांची पहुंचे। परिसर में प्रवेश करते ही आर्चबिशप हाऊस में बने चरनी का दर्शन करने के तुरंत बाद दोनों धर्मगुरुओं के साथ क्रिसमस का केक काटा।

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन धर्माध्यक्ष थियोदोर मस्करेन्हास के साथ
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन धर्माध्यक्ष थियोदोर मस्करेन्हास के साथ

इस मौके पर कुछेक मुद्दों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस. जे. और धर्माध्यक्ष थियोदोर मस्करेन्हास एवं वहां उपस्थित पुरोहितों को क्रिसमस की बधाईयां एवं नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने कहा कि क्रिसमस आनंद का समय है और खुशियां बाटने का समय है इसलिए क्रिसमस के पर्व को मिलजुल कर मनाने का आह्वान किया, साथ ही उन्होंने सभी को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं भी दीं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 December 2023, 15:13