खोज

कोरिया और मंगोलिया के पूर्व प्रेरितिक राजदूत अलफ्रेड जेरेब कोरिया और मंगोलिया के पूर्व प्रेरितिक राजदूत अलफ्रेड जेरेब  

महाधर्माध्यक्ष जेरेब कोरिया के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित

कोरिया और मंगोलिया के पूर्व प्रेरितिक राजदूत अलफ्रेड जेरेब को कोरिया की सरकार ने विशिष्ट राजनयिक सेवा पदक (ग्वांगवा पदक) से सम्मानित किया।

वाटिकन न्यूज

कोरिया, बृहस्पतिवार, 21 दिसम्बर 2023 (रेई) : 

महाधर्माध्यक्ष अलफ्रेड जेरेब को वाटिकन और कोरिया के बीच मित्रता के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए, कोरिया की सरकार ने विशिष्ट राजनयिक सेवा पदक (ग्वांगवा पदक) से सम्मानित किया है।

ऑर्डर ऑफ मेरिट (प्रतिभा)

समारोह 20 दिसम्बर को कोरिया के लिए वाटिकन के राजदूतावास में सम्पन्न हुआ। ऑर्डर ऑफ मेरिट ग्वांगह्वा मेडल कोरियाई सरकार द्वारा दिया जानेवाला सर्वोच्च राजनयिक सम्मान है।

सम्मान समारोह में परमधर्मपीठ के प्रतिनिधियों के सचिव महाधर्माध्यक्ष लुचियानो रूसो भी उपस्थित थे।

अच्छे संबंध की सेवा में

महाधर्माध्यक्ष अल्फ्रेड जेरेब ने कोरिया के लिए वाटिकन के प्रेरितिक राजदूत के रूप में 5 वर्षों से अधिक समय तक सेवा दी है जिसमें - जैसा कि कोरिया के राजदूत ने प्रकाश डाला – उन्होंने वाटिकन और कोरिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित किया है और उसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने दो राष्ट्रों के बीच सम्पर्क को मजबूत किया और कोरियाई काथलिक कलीसिया की गतिविधियों का समर्थन किया है।

8 दिसम्बर को संत पापा फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष जेरेब को मोरोक्को का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 December 2023, 15:17