खोज

स्लोवेनिया में बाढ़ स्लोवेनिया में बाढ़  (BORUT ZIVULOVIC)

बाढ़ पीड़ितों की मदद में स्लोवेनिया धर्माध्यक्ष और कारितास

स्लोवेनिया में बाढ़ और भूस्खलन से पीड़ित लोगों की मदद के लिए स्लोवेनिया के काथलिक धर्माध्यक्ष एवं काथलिक उदारता संगठन की स्लोवेनिया शाखा, कारितास स्लोवेनिया ने पूरे देश में दानसंग्रह का आयोजन किया है।

वाटिकन न्यूज

स्लोवेनिया, शनिवार, 12 अगस्त 2023 (रेई) : स्लोवेनिया में बाढ़ और भूस्खलन से पीड़ित लोगों की मदद के लिए स्लोवेनिया के काथलिक धर्माध्यक्ष एवं काथलिक उदारता संगठन की स्लोवेनिया शाखा, कारितास स्लोवेनिया ने पूरे देश में दानसंग्रह का आयोजन किया है।  

स्लोवेनिया में आये बाढ़ की तबाही के बाद देश के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन और कारीतास स्लोवेनिया बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं।  

बाढ़ जिसे स्लोवेनिया के इतिहास में 'अब तक का सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा' कहा जा रहा है लाखों यूरो की क्षति पहुँचायी है और करीब 6 लोगों की जान ले ली है।

स्लोवेनियाई धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने बाढ़ और भूस्खलन के पीड़ितों के पुनर्वास में सहायता के लिए आपातकालीन सहायता में 75 हजार यूरो का दान दिया। ज़ुब्लज़ाना के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने घोषणा की है कि वह धनराशि कारितास स्लोवेनिया द्वारा प्रदान करेंगा।

9 अगस्त को धर्माध्यक्षों ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद अपने-अपने धर्मप्रांतों में  एक विशेष बैठक की, ताकि आपातकालीन सहायता में बुनियादी आवश्यकताओं का वितरण किया जा सके और कलीसियाई संस्थाओं में जहां भी संभव है, बाढ़ से विस्थापित लोगों को जगह उपलब्धता किया जा सके।

धर्माध्यक्षों ने सभी पल्लियों से आग्रह किया है कि वे 13 अगस्त को दान संग्रह करें।

बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी स्वयंसेवकों और पूर्णकालिक कर्मचारियों की सराहना की। पीड़ितों को सहायता प्रदान करनेवालों के समर्थन में धर्माध्यक्ष ने कहा, "एक-दूसरे की मदद करनेवाले लोगों के बीच एकजुटता इस कठिन क्षण में नई आशा जगाती है।"

इस बीच, बृहस्पतिवार को कारितास स्लोवेनिया ने रिपोर्ट किया कि धर्मप्रांतीय एवं पल्ली स्तर पर करीब 3 लाख यूरो दान किया गया है। इन पैसों का प्रयोग खाद्य सामग्री, प्राथमिक उपचार, व्यक्तिगत स्वच्छता सामग्री आदि खरीदने एवं विरतण करने में किया जाएगा। विशेषकर, गंभीर रूप से प्रभावित परिवारों को सीधे शॉपिंग कार्ड दिए गए जो उन्हें रोजमर्रा का सामान खरीदने में मदद देगा। कारितास स्लोवेनिया बाढ़ से प्रभावित घरों और अपार्टमेंट को साफ करने में भी मदद करेगा।

एक अन्य बयान में, मानवतावादी संगठन ने बताया कि पल्ली कारितास और युवा संगठन 'युवा कारितास' के कई सौ स्वयंसेवक ड्यूटी पर हैं।

बुधवार को पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों से दुनिया के कुछ हिस्सों, खासकर स्लोवेनिया और जॉर्जिया में प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया था।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 August 2023, 17:37