खोज

देवदूत प्रार्थना का संचालन करते पोप फ्राँसिस देवदूत प्रार्थना का संचालन करते पोप फ्राँसिस  (ANSA)

पोप ने शांति की प्रार्थना को स्वर्ग में उठा ली गईं मरियम को समर्पित किया

पोप फ्राँसिस ने दुनियाभर में शांति की अपील दोहराई है और सभी लोगों को शांति के लिए आशा बनाये रखने एवं प्रार्थना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।

वाटिकन न्यूज पत्रकार

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 15 अगस्त 2023 (रेई) : कुँवारी मरियम के स्वर्गोद्ग्रहण महापर्व के अवसर पर देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने विश्व शांति की कामना करते हुए, विशेषकर, यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने अफसोस जताया कि दुनिया के कई क्षेत्र युद्ध से प्रभावित हैं, जहाँ "हथियारों का शोर बातचीत के प्रयासों को ढक देता है" और "अधिकार की शक्ति के ऊपर हथियार का अधिकार हावी हो जाता है।"

पोप ने कहा, "लेकिन हमें निराश नहीं होना चाहिए।" "आइए, हम उम्मीद और प्रार्थना जारी रखें, क्योंकि ये ईश्वर हैं, ये वही हैं जो इतिहास का मार्गदर्शन करते और हमें सुनते हैं।"

ग्रीष्म अवकाश की शुभकामनाएँ

कुँवारी मरियम का स्वर्गोद्ग्रहण महापर्व जो इटली में ग्रीष्मकालीन अवकाश का समय है, हजारों लोगों ने वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थित होकर संत पापा फ्राँसिस के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया।

संत पापा ने सभी लोगों को कुँवारी मरियम के स्वर्गोद्ग्रहण महापर्व की शुभकामनाएँ दीं हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 August 2023, 16:36