खोज

बैंगलोर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन का लोगो बैंगलोर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन का लोगो 

काथलिक धर्माध्यक्षों ने की भारत के चंद्र मिशन की सराहना

भारत के काथलिक धर्माध्यक्षों ने चन्द्रमा पर भारत के चन्द्र मिशन की सराहना की है तथा इसे भारतीय वैज्ञानिकों की एक महान उपलब्धि निरूपित किया है।

वाटिकन सिटी

नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (ऊका समचार): भारत के काथलिक धर्माध्यक्षों ने चन्द्रमा पर भारत के चन्द्र मिशन की सराहना की है तथा इसे भारतीय वैज्ञानिकों की एक महान उपलब्धि निरूपित किया है। लगभग 7 करोड़ 7 लाख डॉलर की लागत वाला चंद्रयान-3,  23 अगस्त को, जमें हुए जलक्षेत्र, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर गया।   

वैज्ञानिकों की सराहना

प्रक्षेपण के एक महीने बाद 23 अगस्त को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के लिए भारत के काथलिक धर्माध्यक्षों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की सराहना की है।

भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने 23 अगस्त को जारी एक वकतव्य में कहा, "अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों द्वारा की गई प्रगति वास्तव में सराहनीय है और हमारे दिलों को गर्व से भर देती है।"

सम्मेलन के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष एंड्रयूज थाज़थ ने कहा कि परियोजना के पीछे इसरो और पूरी टीम के प्रयास सम्पूर्ण देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा, ज्ञान की खोज और अन्वेषण की कोई सीमा नहीं होती, यह जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाती है तथा भारत की विविधता में एकता को प्रतिबिम्बित करती है।''

शानदार उपलब्धि

विगत दिनों भारत में मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में प्रार्थनाओं के साथ योजनाबद्ध अंतरिक्ष यान के उतरने को लेकर उत्साह बना रहा था। महाधर्माध्यक्ष थाज़थ ने कहा, हम इसरो के प्रयासों की निरंतर सफलता और हमारे महान राष्ट्र की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं। यह उपलब्धि इस बात का स्मरण दिलाती है कि जब हम साझा दृष्टिकोण के साथ एक साथ बढ़ते हैं तो हम क्या-क्या न हासिल कर सकते हैं।''

भारत के कई हिस्सों में कुछ उत्साही लोगों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान की लैंडिंग का जश्न मनाने के लिए पार्टियां आयोजित कीं, जहां जमे हुए जलवाला क्षेत्र भविष्य के चंद्रमा मिशनों के लिए ऑक्सीजन, ईंधन और पानी का स्रोत हो सकता है।

ऊका समाचार से दिल्ली में सेवारत दिव्य शब्द धर्मसमाजी पुरोहित फादर बाबू जोसफ ने कहा, "चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पूरा देश खुश है। यह वास्तव में भारत के वैज्ञानिक समुदाय के लंबे और निरंतर प्रयासों द्वारा हासिल की गई एक शानदार उपलब्धि है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 August 2023, 11:41