खोज

2021 में यूएससीसीबी की वार्षिक महासभा 2021 में यूएससीसीबी की वार्षिक महासभा 

अमेरिकी धर्माध्यक्ष आम सभा के लिए फ्लोरिडा में एकत्रित हुए

संयुक्त राज्य अमेरिका के काथलिक धर्माध्यक्षों का दो दिवसीय आम सभा फ्लोरिडा में संपन्न हुई। सभा में प्रेरितिक राजदूत ने मुलाकात, सुनना और मिशन के महत्व पर जोर दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

फ्लोरिडा, शनिवार 17 जून 2023 (वाटिकन न्यूज)  : फ्लोरिडा में संयुक्त राज्य अमेरिका के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की आम सभा 15 और 16 जून को संपन्न हुई।  

गुरुवार 15 जून को धर्माध्यक्षों ने धर्मविधि, सिद्धांत, सांस्कृतिक विविधता और अन्य विषयों पर ध्यान केंद्रित करने वाली समितियों में विभाजित होने से पहले स्वागत भाषणों की एक श्रृंखला सुनी।  शुक्रवार को उन्होंने विभिन्न समितियों और उपसमितियों द्वारा प्रस्तावित कई कार्य मदों पर मतदान किया।

प्रेरितिक राजदूत को संबोधन

गुरुवार की सुबह अमेरिकी धर्माध्यक्षों को संबोधित करने वाले वक्ताओं में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष क्रिस्टोफ पियरे थे।

अपने भाषण में, उन्होंने प्रक्रिया के लिए तीन "दिशानिर्देशों" की पेशकश करते हुए, संत पापा फ्राँसिस द्वारा शुरू की गई धर्मसभा यात्रा में शामिल होने के लिए धर्माध्यक्षों को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि  इनमें से पहला, "खोज करने के लिए मुलाकात करना" है: कलीसिया को "दुनिया में मिशन पर जाना चाहिए। हमें वहां की वास्तविकता को जानने के लिए खुले मन दिल से जाना चाहिए न कि हम जो हले से जानते हैं उसे उन्हें थोपना है।"

इसके बाद, उन्होंने "एकजुट होने के लक्ष्य के साथ सुनने" के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "ध्रुवीकरण को दूर करने के लिए, हमें एक दूसरे को सुनने के लिए सीखना चाहिए, एक साथ काम करना चाहिए, और संत पेत्रुस के उतराधिकारी के साथ मिलकर चलना चाहिए।"

महाधर्माध्यक्ष पियरे का अंतिम दिशानिर्देश "मिशन के रूप में यूखरिस्त को जीने" से संबंधित हैं। यूएससीसीबी के चल रहे यूखरिस्तीय पुनरुद्धार का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया वास्तव में तभी सफल होगी "यदि विश्वासियों को यह पता चले कि यूखरिस्त जो उन्हें प्राप्त होता है वह उन्हें मिशनरी बनाने के लिए है। मसीह की उपस्थिति अब उनमें है, जो अभी तक प्रभु को नहीं जानते।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 June 2023, 15:44